Housefull 5 Worldwide Collection: 13वें दिन अक्षय की फिल्म ने बजा दिया डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jun 2025 1:34 PM

विज्ञापन

Housefull 5 On OTT

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ के करीब पहुंचने जा रही है. वहीं, भारत में फिल्म ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब किताब.

विज्ञापन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में धूम मचा दी है. 6 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त है, जो रिलीज के महज 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 248.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

भारत में 160 करोड़ पार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 164.97 करोड़ तक पहुंच चुका है. दो क्लाइमेक्स वाली इस थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है, और देशभर में शानदार रेस्पॉन्स मिला है.

निर्देशन और स्टारकास्ट

हाउसफुल 5 का निर्देशन इस बार तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला की कंपनी Nadiadwala Grandson Entertainment ने संभाली है.

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी के फव्वारे दे रहे हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं. इनके अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स भी फिल्म में शामिल हैं.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 0.04 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 2.72 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 164.97 करोड़

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दम? करोड़ों में भी नहीं पहुंची कमाई

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola