Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की 'हाउसफुल 5' ने की ताबड़तोड़ कमाई, तो कमल हासन की 'ठग लाइफ' का हुआ बंटाधार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Jun 2025 7:28 AM
housefull 5 vs thug life
Housefull 5 vs Thug Life Box Office: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ब्लॉकबस्टर बनने के करीब पहुंच रही है. वहीं, कमल हासन की 'ठग लाइफ' की कमाई फीकी पड़ते जा रही है. ऐसे में जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार स्टारर कॉमिक थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. जबरदस्त स्टारकास्ट और एंटरटेनिंग कंटेंट के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर, कमल हासन की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ दर्शकों को खास लुभा नहीं सकी. यही वही है कि हाउसफुल 5 ने 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, ठग लाइफ पहले रिलीज होने के बावजूद 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी है.
हाउसफुल 5 बनी ब्लॉकबस्टर
रिलीज के बाद से ही ‘हाउसफुल 5’ का क्रेज देखने लायक रहा है. अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख सहित कुल 19 स्टार्स की मौजूदगी वाली इस फिल्म ने दूसरे रविवार को भी शानदार कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘हाउसफुल 5’ ने 9 दिनों में 220 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
ठग लाइफ का फीका प्रदर्शन
दूसरी तरफ कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म ‘ठग लाइफ’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रही. रिलीज के 11वें दिन भी यह फिल्म केवल 0.8 करोड़ रुपये ही कमा सकी और कुल कलेक्शन 46.48 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है.
इस तरह जहां एक ओर ‘हाउसफुल 5’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं, वहीं ‘ठग लाइफ’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. यह साफ है कि दर्शकों ने हंसी और मस्ती से भरपूर कंटेंट को एक्शन ड्रामा से ज्यादा पसंद किया है.
यह भी पढ़े: Housefull 5 की कॉमेडी पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर फिल्म का अपना मीटर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










