Housefull 5 Box Office Collection Day 9: हिट या फ्लॉप? ‘हाउसफुल 5’ के 9वें दिन की कमाई से उठा पर्दा, जानें कितना किया कलेक्शन

Published by :Divya Keshri
Published at :14 Jun 2025 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 Collection Day 33

Housefull 5 Collection Day 33

Housefull 5 Box Office Collection Day 9: हाउसफुल 5 ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म ने मल्टीस्टार कास्ट की बदौलत दर्शकों को खूब हंसाया. फिल्म ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया, यहां जानिए.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 9: तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर मूवी ने तगड़ी कमाई की. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री और डबल क्लाइमेक्स जैसे दिलचस्प एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रहे. पहले चार दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली. आइए आपको 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

9वें दिन कैसा रहा हाउसफुल 5 का कलेक्शन

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का क्रेज अब भी बरकरार है और सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त चर्चा है. हाउसफुल 5 को रिलीज हुए एक वीक हो गया है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन मूवी ने 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और शाम तक फाइनल आंकडे आ जाएंगे. मूवी ने कुल कमाई 133.35 करोड़ रुपये कर लिया है. अक्षय कुमार की फिल्म ने केसरी चैप्टर 2, जाट का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

हाउसफुल 5 के खाते में आए इतने करोड़

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 9: 0.03 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 133.35 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola