Housefull 5 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ब्लॉकबस्टर रही या हुई फुस्स, 8वें दिन की कमाई जान पकड़ लेंगे माथा

Published by :Ashish Lata
Published at :14 Jun 2025 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 Box Office Collection Day 38

Housefull 5 Box Office Collection Day 38

Housefull 5 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ मिली. इसने कई रिकॉर्ड तोड़े और जल्द ही मूवी 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी. आइये जानते हैं आठवें दिन कॉमेडी एंटरटेनर ने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 8: तरुण मनसुखानी की कॉमेडी एंटरटेनर ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही धमाकेदार शुरुआत की. फैंस और क्रिटिेक्स से कॉमेडी एंटरटेनर को जमकर तारीफ मिली. यही वजह है कि मूवी ने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं 8वें दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.

8वें दिन हाउसफुल ब्लॉकबस्टर रही या फिर हुई फुस्स

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने आठवें दिन अब तक 6 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 133.25 करोड़ हो गया. मूवी ने ओपनिंग डे पर धांसू आंकड़े के साथ 24 करोड़ कमाए. इसने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

हाउसफुल 5 की कुल कमाई

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 6 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 133.25 करोड़ रुपये

हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5 में जाने-पहचाने चेहरे वापस आए हैं और बड़ी संख्या में नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के साथ, फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और सौंदर्या शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कलाकारों में अन्य जाने-माने नाम जो शामिल हैं, वो संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की नई भूतनी की पहली झलक आई सामने, देखकर डर जाएंगे आप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola