Housefull 5 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 हिट हुई या फ्लॉप, पांचवें दिन के कलेक्शन ने चौंकाया

Housefull 5 On OTT
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लिया है. आइये जानते हैं पांचवें दिन ये हिट रही या फ्लॉप.
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज की लेटेस्ट किस्त हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कमा रही है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, इस स्टार-स्टडेड हंसी के दंगल ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर ऑफिशियल तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा जैसे रंगीन कलाकारों की टुकड़ी वाली फिल्म ने 5वें दिन कितनी कमाई की.
5वें दिन हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk के मुताबिक हाउसफुल 5 ने पांचवें दिन सुबह के शोज मिलाकर 4.6 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 105.1 करोड़ हो गया. इसने सनी देओल के जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछ छोड़ दिया है. यही नहीं तीन दिनों में ही मूवी ने हाउसफुल 4, हाउसफुल, स्काई फोर्स, केसरी वीर, रेड 2 जैसे फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Housefull 5 Box Office Collection Day 1: 24 करोड़
- Housefull 5 Box Office Collection Day 2: 31 करोड़
- Housefull 5 Box Office Collection Day 3: 32.5 करोड़
- Housefull 5 Box Office Collection Day 4: 13.00 करोड़
- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 4.6 करोड़
Housefull 5 Box Office Collection: 105.1 करोड़
हाउसफुल 5 की क्या है कहानी
हाउसफुल 5 की कहानी एक लग्जरी क्रूज पर शुरू होती है, जहां तीन लोग, जिनका नाम जॉली है, खुद को बड़ी मुसीबत में पाते हैं. जब एक बड़े बिजनेसमैन की अचानक हत्या हो जाती है. हाउसफुल 5 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. साथ ही फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर भी हैं. प्रमुख महिलाओं में जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा शामिल हैं. कलाकारों में चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










