Housefull 5 Box Office Collection: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लेगी हाउसफुल 5, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

Housefull 5 On OTT
Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल फ्रैंचाइज अपने पांचवें पार्ट के साथ थियेटर्स में धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां दर्शकों में उत्साह पैदा करने वाली कॉमेडी फिल्म 6 जून को दस्तक देगी. एडवांस बुकिंग में ये मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर यह कितने करोड़ कमा सकती है.
Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह और नाना पाटेकर स्टारर हाउसफुल 5 की रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं. लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइज को लेकर दर्शकों में गजब का एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. यही वजह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने धड़ाधड़ टिकट बेचे. यही रफ्तार जारी रही तो ओपनिंग डे पर फिल्म तगड़ा कलेक्शन करेगी.
एडवांस बुकिंग में हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़
वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने अपनी एडवांस बुकिंग से 3.88 करोड़ रुपए कमाए हैं और करीब 25 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. इन रिपोर्ट्स के साथ उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी ओपनिंग करेगी. मूवी ने अकेले हिंदी-भाषा संस्करण में 36.41 लाख कमाए.
हाउसफुल 5 पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन, एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी
बिहार के रूपबानी सिनेमा थिएटर के ओनर ने लल्लनटॉप संग बात करते हुए भविष्यवाणी की है कि हाउसफुल 5 ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार स्टारर मूवी पहले दिन 25.30 करोड़ के बीच की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि ये आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है, क्योंकि उस समय तक आईपीएल भी खत्म हो जाएगा.
इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 को मणिरत्नम की ओर से निर्देशित कमल हासन की तमिल एक्शन फिल्म ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलेगी. व्यापार विश्लेषकों का अनुमान है कि हाउसफुल 5, अक्षय कुमार की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे गोल्ड (₹25.25 करोड़ की ओपनिंग) और मिशन मंगल (₹29.16 करोड़ की ओपनिंग) को पीछे छोड़ सकती है.
हाउसफुल 5 के बारे में
देश भर में 500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हाउसफुल 5 साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक बनने जा रही है. 2010 में शुरू हुई इस फ्रैंचाइज ने 2012, 2016 और 2019 में सीक्वल के साथ लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है. केसरी चैप्टर 2 और स्काई फोर्स के बाद यह अक्षय कुमार की बड़े पर्दे पर वापसी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










