Highway Re-Release: 11 साल बाद वीरा के किरदार में बड़े पर्दे पर लौटेगी आलिया भट्ट, विमेंस डे पर री-रिलीज होगी ‘हाईवे’

Highway Re-Release
Highway Re-Release: आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘हाईवे’ एक बार फिर विमेंस डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली की ओर से हुआ है.
Highway Re-Release: 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जायेगा. इस मौके को और भी खास बनाने के लिए आलिया भट्ट की साल 2014 की हिट फिल्म ‘हाईवे’ आज 7 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, वीरा के किरदार में नजर आई हैं, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की थी. इनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित यह फिल्म 7 मार्च से 13 मार्च तक वूमेंस डे वीक में पीवीआर और आइनॉक्स सिनेमाघरों में देखी जा सकती है.
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
आलिया भट्ट की ‘हाईवे’ के रिलीज की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए निचे कैप्शन में लिखा, “इस महिला दिवस पर स्वतंत्रता और शक्ति की यात्रा पर निकलें. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट परिवार निडर महिलाओं की भावना का जश्न मनाता है. हाईवे 7 मार्च 2025 को रिलीज हो रही है.”
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
साजिद नाडियाडवाला ‘हाईवे’ के प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने फिल्म के री-रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा, “हाईवे हमारी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है और आज भी इसे बहुत प्यार मिलता है. यह एक यादगार फिल्म है जिसे फिर से देखा जाना चाहिए. फिल्म में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा ने बेहतरीन अभिनय किया है. मुझे खुशी है कि इस महिला दिवस पर दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस खूबसूरत फिल्म को देखने का मौका मिलेगा.”
हाईवे की कहानी
हाईवे की कहानी एक लड़की वीरा त्रिपाठी की है, जिसका किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है. वीरा का हाईवे से दूर एक पेट्रोल स्टेशन से अपहरण हो जाता है, जिसके बाद उसे असली आजादी मिलती है. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का अच्छा रिस्पांस मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










