Hema Malini ने बताई सनी देओल के बेटे की शादी में ना जाने की वजह, बोलीं- ‘लोग ऐसा दिखाते हैं कि…’

Updated:
विज्ञापन
Hema Malini ने बताई सनी देओल के बेटे की शादी में ना जाने की वजह, बोलीं- ‘लोग ऐसा दिखाते हैं कि…’

कुछ महीने पहले ही सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की शादी खूब धाम-धाम से की. शादी में पूरा देओल जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ. हालांकि इस शादी में हेमा मालिनी नजर नहीं आई. आखिर किस वजह से वो इस शादी का हिस्सा नहीं बनी, इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी कुछ महीने पहले ही हुई है. परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक अंतरंग समारोह में करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग सात फेरे लिए थे. इस शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों ने इससे दूरी बनाए रखा. किस वजह से हेमा, करण की शादी में नहीं आई थी, इसके पीछे ड्रीम गर्ल ने चुप्पी तोड़ी.

करण देओल की शादी में क्यों नहीं आई थी हेमा मालिनी?

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में एक-दूसरे से शादी की थी. शादी के वक्त एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे. शादी के बाद हेमा अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ रहती थी. हेमा ने हमेशा अपने पति धर्मेंद्र के पहले परिवार से सम्मानजनक दूरी बनाए रखी. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को द्रिशा संग शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में हेमा और उनका परिवार शामिल नहीं हुआ. इसके पीछे एक्ट्रेस ने वजह बताई है. हेमा ने इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि, “यह अजीब है कि लोग ऐसा कैसे दिखाते हैं जैसे कि हम अलग हो गए हैं. हम हमेशा एक साथ हैं, और पूरा परिवार हमारे साथ है. कुछ कारणों से वे शादी में नहीं थे और वो अलग बात है. लेकिन सनी, बॉबी शुरू से ही रक्षाबंधन के दौरान आते रहते हैं.

धर्मेंद्र से अलग क्यों रखती हैं हेमा मालिनी

गौरतलब है कि कुछ समय पहले हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू दिया था कि जिसमें उनसे पूछा गया था कि, उन्हें फेमिनिस्ट आइकॉन माना जाता है. उन्होंने धर्मेंद्र से अलग घर में रहने के बाद भी अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अच्छे से की. इसपर ड्रीम गर्ल ने जवाब देते हुए कहा था, कोई भी वैसा नहीं बनना चाहता, ऐसा होता है. जो होता है, आपको स्वीकार करना होता है. कोई भी ऐसे नहीं रहना चाहता है. हर महिला एक सामान्य परिवार की तरह एक पति, बच्चे चाहती है. लेकिन कहीं न कहीं, परिस्थितियां कहीं और ले जाती हैं. मैं इसके बारे में बुरा महसूस नहीं करती हूं. मैं अपने आप से खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छे से पाला है.

Also Read: Sunny Deol Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल,फिल्में ही नहीं साइड बिजनेस से भी कमाते हैं तगड़ी रकम

हेमा मालिनी ने दिया था गदर 2 का रिव्यू

हाल ही में हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 देखी और इसका रिव्यू दिया था. एक्ट्रेस ने कहा था, गदर देख कर आई हूं. बहुत ही अच्छा लगा. जो सोचा था वैसा ही था. बहुत ही इंट्रेस्टिंग है. ऐस लग रहा था कि 70 और 80 का उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है. उस दौर को लेके आए है अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है और सनी देओल सुपर्ब रहे.’ आगे एक्ट्रे ने कहा, सनी देओल सुपर्ब रहे. उत्कर्ष, अनिल शर्मा जी के बेटे उन्होंने ने भी बहुत सुन्दर एक्टिंग किया है. जो नयी लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है.

Also Read: Kavya: गांव की छोरी ‘इमली’ बनी अब IAS, काव्या शो के लिए एक्ट्रेस ले रही मोटी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola