Sunny Deol Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल,फिल्में ही नहीं साइड बिजनेस से भी कमाते हैं तगड़ी रकम

Updated:
विज्ञापन

Sunny Deol talks about Gadar 3

Sunny Deol Net Worth: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. गदर 2 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इन सबके बीच आपको बताते है उनकी नेट वर्थ.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं. सनी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी है, जिसमें उनकी अदाकारी के फैंस कायल हो गए थे.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की फिल्म गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अबतक बॉक्स ऑफिस पर इसने 400 से ज्यादा की कमाई कर ली.

undefined

इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल प्रति फिल्म लगभग 5-6 करोड़ रुपये और प्रोजेक्ट के मुनाफे में हिस्सा लेते हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 के लिए उन्होंने 8 करोड़ की फीस ली है.

undefined

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर के पास 21 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि और गैर-कृषि भूमि भी है.

undefined

इसके अलावा देओल्स अपने प्रोडक्शन बैनर विजयता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं. इस हाउस ने बेताब, अपने, घायल, बरसात और अन्य जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है. इससे भी उनकी तगड़ी कमाई होती है.

undefined

विजयता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा सनी एक डबिंग और रिकॉर्डिंग स्टूडियो, सनी सुपर साउंड के भी मालिक हैं. इसके अलावा उन्होंने रेस्तरां के साथ खाद्य उद्योग में भी कदम रखा है, जिसमें ही-मैन और हरियाणा में गरम धरम ढाबा है.

undefined

इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो सनी ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 2 – 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. उनके पास रेंज रोवर और ऑडी A8 समेत अन्य कारें हैं.

undefined

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. फिल्म ने अबतक करीब 411.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

undefined

अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे जीते को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान जाते है, जहां उनकी टक्कर पाकिस्तानी सेना से होती है. उत्कर्ष निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे हैं और वो जीते बने है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola