7 साल बाद खत्म हुआ वनवास, मामा गोविंदा के फिर प्यारे बने कृष्णा अभिषेक, लेकिन मामी अब भी नाराज?

Govinda Krushna Abhishek patch up
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है. मामा-भांजे ने अपने गिले शिकवे दूर कर लिए हैं. कृष्णा एक्टर के घर गए थे, जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना.
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है. कृष्णा, गोविंदा के भांजे है और कई सालों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी. हालांकि अब उनके बीच दूरियां मिट गई है और कॉमेडियन 7 साल बाद अपने मामा के घर पहुंचे. हाल ही में गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी, ऐसे में अब उनका हाल लेने कृष्णा पहुंचे. इस दौरान कृष्णा ने कहा हमने पुराने समय को याद किया और खूब हंसी मजाक किया.
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच खत्म हुई लड़ाई
गोविंदा का हालचाल लेने कृष्णा अभिषेक उनके घर पहुंचे. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कृष्णा ने कहा, जब मैंने ची ची मामा के एक्सीटेंड के बारे में सुना, तो मैंने लगभग अपना ऑस्ट्रेलिया टूर कैंसिल कर दिया था. हालांकि अस्पताल और कश्मीरा से आश्वासन मिलने के बाद मैंने इसे जारी रखा. इंडिया आने के बाद मैं मामा के घर सात साल में गया. ऐसा फील हुआ कि मानो एक लंबा वनवास पूरा हो गया हो. मुझे खुशी है कि हमारे बीच जो कड़वाहट थी, हमने भुला दिया. फैमिली के बीच गलतफहमी होती है, लेकिन कोई भी चीज दो परिवार को अलग नहीं रख सकती.
मामी से नहीं मिल पाए कृष्णा अभिषेक
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा, सात साल में मैं मामा के घर गया. ऐसा लगा मानो मैंने आधा वनवास पूरा कर लिया. वह रिकवर हो रहे है. मैं उनके साथ एक घंटा रहा और मैं टीना से मिला. ये एक भावुक करने वाला पल था और मैंने उसे हग कर लिया. वहीं, कृष्णा ने बताया कि, मैं मामी से नहीं मिल पाया, लेकिन मुझे डर लगा था क्योंकि मैं जानता था कि वह डांटेंगी. पर आपसी नासमझी में तो कुछ गलती हो जाए तो बड़ों की डांट सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए. बता दें कि 1 अक्टूबर को गोविंदा को अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लग गई थी.
Also Read- Govinda Shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










