Govinda Shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2024 9:24 AM

विज्ञापन

Govinda

बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को मंगलवार सुबह घुटने में गोली लग गई. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया. एक्टर की गन से गोली मिसफायर हो गई और उन्हें लग गई.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 80 के दशक में अपने करियर की शुरूआत की. एक्टर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि गोविंदा को गलती से गोली लग गई हैं. लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते वक्त उन्हें गोली लगी. उन्हें घुटने के पास गोली लगी है और एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में, पुलिस सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि एक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

गोविंदा को लगी गोली

आज सुबह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई. समाचार चैनल आज तक के अनुसार, गोविंदा को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोली लगी. जिसेक बाद उन्हें मुंबई में उनके घर के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा जब घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें घुटने में यह गोली लगी. लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक करते वक्त मिस फायर हुआ और एक्टर जख्मी हो गए. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, एक्टर के परिवार और टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री को दी कई फिल्में

गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार बन गए थे. 21 साल की उम्र में एक्टर ने करीब 75 फिल्में साइन की थी और फिर उनमें से 25 मूवीज को छोड़ दिया था. गोविंदा ने हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, राजाजी, पार्टनर जैसी कई बेहतरीन मूवीज में काम किया है. वहीं, आखिरी बार एक्टर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में जज के रूप में दिखे थे. शो के खत्म होने के बाद गोविंदा शिवसेना में शामिल हो गए थे.

Also Read- मामा गोविंदा संग दोबारा काम करने पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola