Gadar: सनी देओल नहीं, ‘तारा सिंह’ के किरदार के लिए धर्मेंद्र थे पहली पसंद, इस वजह से नहीं बन पाए फिल्म का हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल और धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

Gadar: Ek Prem Katha के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि पहले तारा सिंह के रोल के लिए धर्मेंद्र को सोचा गया था, लेकिन बाद में सनी देओल को चुना गया.

विज्ञापन

Gadar: Ek Prem Katha: सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं. इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वह इस फिल्म को बनाने की सोच रहे थे, तब ‘तारा सिंह’ के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद सनी देओल नहीं थे, बल्कि वह इस रोल में उनके पिता धर्मेंद्र को देखना चाहते थे.

फिर क्यों नहीं लिया गया धर्मेंद्र को तारा सिंह के रोल में?

India Today को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि जब वह ‘गदर’ फिल्म की कहानी लिख रहे थे, तो उनके दिमाग में ‘तारा सिंह’ के रोल के लिए सनी देओल नहीं, बल्कि उनके पिता धर्मेंद्र थे. अनिल शर्मा चाहते थे कि कोई ऐसा एक्टर हो जो नाच सके, गा सके और खूब मस्ती करे. वह एक जवान धर्मेंद्र को फिल्म में लेना चाहते थे. लेकिन धर्मेंद्र बूढ़े हो चुके थे, इसलिए यह मुमकिन नहीं था, जिसके बाद उन्होंने सनी देओल को चुना. सनी देओल के अलावा यह रोल कोई और इतनी अच्छी तरह नहीं कर सकता था.

400 लड़कियों के टेस्ट के बाद मिलीं ‘सकीना’

फिल्म में ‘सकीना’ का रोल निभाने वाली अमीषा पटेल को लेकर भी डायरेक्टर ने एक बड़ी बात बताई. उन्होंने कहा कि सकीना के रोल के लिए उन्होंने लगभग 400 से 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया था. आखिर में 15-16 लड़कियों को चुना गया, जिनमें अमीषा भी थीं. अमीषा बहुत अमीर परिवार से थीं, इसलिए पहले डायरेक्टर को लगा कि वह इतनी मेहनत नहीं कर पाएंगी. लेकिन अमीषा ने इतनी मेहनत की कि खुद डायरेक्टर भी हैरान रह गए. अमीषा रोज डायरेक्टर के घर आकर पूरे दिन डायलॉग याद करती थीं.

बेडरूम में आया था फिल्म का आइडिया

अनिल शर्मा ने याद करते हुए बताया कि जब पहली बार उनके बेडरूम में उन्हें ‘गदर’ की कहानी का ख्याल आया, तो वह खुशी से उछल पड़े और कमरे में घूमने लगे. उन्हें उसी समय लग गया था कि यह फिल्म पूरे भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनेगी.

उनकी यह बात सच साबित हुई और फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

यह भी पढ़ें: Munjya 2: इस शर्त पर बनेगी ‘मुंज्या 2’, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बोले- 10 साल लग जाएं तो भी मंजूर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola