'तबाही' गाने में बोल्ड सीन्स पर बवाल, कियारा की ट्रोलिंग पर भड़कीं हुमा कुरैशी, समाज के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन
हुमा कुरैशी, फोटो - ए आई जेनरेटेड

हुमा कुरैशी, फोटो - ए आई जेनरेटेड

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' पर मचे विवाद के बीच हुमा कुरैशी कियारा के समर्थन में उतरी हैं. उन्होंने ट्रोलिंग को गलत बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया की बहस का जवाब उनकी फिल्म और उसका काम देगा.

विज्ञापन

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. गाने में दिखाए गए रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स को लेकर कियारा आडवाणी को काफी ट्रोल किया गया. अब फिल्म की को-स्टार हुमा कुरैशी ने इस पूरे विवाद पर अपनी रिएक्शन देते हुए कियारा का सपोर्ट किया है.

Huma Qureshi On Kiara Advani: ट्रोलिंग पर क्या बोलीं हुमा कुरैशी?

हुमा कुरैशी ने युवा (Yuvaa) के पॉडकास्ट 'बी अ मैन, यार' में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना का जवाब बहस से नहीं, बल्कि फिल्म और कलाकारों के काम से दिया जाएगा. हुमा ने कहा,

"यह बहुत गलत है और बेहद शर्मनाक भी. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म की एक्ट्रेसेस और डायरेक्टर आखिर में अपने काम से जवाब देंगे. लोगों की सोच सिर्फ बातों से नहीं बदलती, इसलिए बेहतर है कि फिल्म खुद अपनी कहानी कहे."
View on Instagram

यश और कियारा के लिए अलग-अलग रवैये पर उठाए सवाल

हुमा कुरैशी ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स यश और कियारा दोनों ने किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा आलोचना कियारा को झेलनी पड़ी. उन्होंने इशारों में कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर महिला कलाकारों को ज्यादा निशाना बनाया जाता है.

साकिब सलीम ने भी दी रिएक्शन

इस बातचीत के दौरान एक्टर साकिब सलीम ने भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "कौन हैं ये लोग? असल जिंदगी में दुनिया काफी अच्छी है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया वैसी नहीं है."

View on Instagram

कियारा की निजी जिंदगी को भी बनाया गया चर्चा का विषय

'तबाही' गाने के रिलीज होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा आडवाणी के इंटिमेट सीन्स पर आपत्ति जताई. कई लोगों ने इस मुद्दे को उनकी निजी जिंदगी से जोड़ते हुए उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी घसीटा. दूसरी ओर, शादीशुदा होने के बावजूद यश को उतनी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा. इसके बाद सोशल मीडिया पर महिला और पुरुष कलाकारों के प्रति अलग-अलग नजरिए को लेकर भी बहस तेज हो गई.

26 अगस्त को रिलीज होगी 'टॉक्सिक'

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. KGF सीरीज के बाद यह यश की अगली बड़ी थिएटर रिलीज है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: छात्रों के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और रचित सिंह, कमल हासन बोले- 'बच्चों को जवाब चाहिए, लाठी नहीं'


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola