फिर लौटेंगे तारा सिंह- सकीना, अमीषा पटेल ने कंफर्म की ‘गदर 3’, बोलीं- 500 करोड़ से कम की उम्मीद नहीं

सनी देओ, अमीषा पटेल, फोटो- इंस्टाग्राम
Gadar 3: बॉलीवुड एक्टर अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी. अमीषा ने फैंस को बताया कि इस बार फिल्म पहले से ज्यादा बड़े लेवल पर तैयार की जाएगी.
Gadar 3: बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी गदर को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अमीषा पटेल ने आखिरकार ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ कर दिया कि फिल्म जरूर बनेगी और इस बार इसका स्तर पहले से भी ज्यादा बड़ा और धमाकेदार होगा.
‘गदर 3’ पर अमीषा पटेल ने क्या कहा?
अमीषा पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी तो थिएटरों में हंगामा मच जाएगा. दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसी फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ रुपये तो सिर्फ शुरुआत है. इस बार फिल्म का स्केल और स्क्रिप्ट पहले से भी ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी. तैयार रहिए.”
पीआर गेम पर भी साधा निशाना
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में बिना नाम लिए कुछ अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी तीन बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हीरोइन मैं रही हूं. इन फिल्मों ने सबसे ज्यादा फुटफॉल दिए हैं और आज भी ये मेरे को-स्टार्स की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हैं. लेकिन बाकी अभिनेत्रियों की तरह मेरी फेक पीआर मशीनरी मजबूत नहीं है.”
इसके अलावा उन्होंने स्टारडम को लेकर भी अपनी राय रखी. अमीषा ने लिखा, “कोई कलाकार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है जब उसकी फिल्में दुनियाभर में बड़ी हिट साबित हों. किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना अच्छी बात है, लेकिन असली सुपरस्टार वही होता है जो बड़ी ब्लॉकबस्टर दे. पीआर गेम बंद होना चाहिए.”
‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तूफान
साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली अमीषा पटेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में उनकी और सनी देओल की केमिस्ट्री को भी फैंस ने भरपूर प्यार दिया.
यह भी पढ़ें: पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










