‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू, जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार फिर आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Force 3 First Look

Force 3 First Look

Force 3: जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म ‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है. मेकर्स ने एक्शन से भरपूर वीडियो शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, जिसमें हर्षवर्धन राणे की झलक भी दिखी. फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Force 3: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी, जिसमें जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे की झलक भी देखने को मिली है.

वीडियो में दिखा एक्शन का दम

जारी किए गए वीडियो में जॉन अब्राहम अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. हाथ में बंदूक लिए उनका इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, हर्षवर्धन राणे के साथ उनका आमना-सामना कहानी में जबरदस्त टकराव की ओर इशारा करता है. दोनों सितारे शानदार फिजिक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्शन सीन्स के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं.

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जब एक अडिग शख्स का सामना एक अडिग ताकत से होता है, तो एक बड़ा तूफान खड़ा होता है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है. ‘फोर्स 3’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

फ्रेंचाइजी का रहा है शानदार रिकॉर्ड

गौरतलब है कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. पहली फिल्म Force को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद 2016 में रिलीज हुई Force 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और एक्शन प्रेमियों को खूब पसंद आई.

दमदार टीम के साथ लौट रही फिल्म

‘फोर्स 3’ को खुद जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान भाव धूलिया संभाल रहे हैं. फिल्म की कहानी सीमाब हाशमी ने लिखी है. मेकर्स का दावा है कि इस बार फिल्म पहले से ज्यादा बड़े स्केल और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ दर्शकों के सामने आएगी.

फैंस को अब इस फिल्म के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि वीडियो ने पहले ही एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: 27वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola