Drishyam 3 से अक्षय खन्ना के एग्जिट पर प्रोड्यूसर का चौंकाने वाला बयान, कहा- सेट पर उनकी एनर्जी बिल्कुल टॉक्सिक थी

दृश्यम 3 से बाहर हुए अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhrishyam 3: फिल्म 'दृश्यम 3'के लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. चर्चा है कि फिल्म का हिस्सा अक्षय खन्ना नहीं है. इसके पीछे की वजह फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बताया. कहा जा रहा है कि अक्षय की जगह अब जयदीप अहलावत लेंगे.
Dhrishyam 3: अजय देवगन, तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों अक्षय खन्ना की वजह से चर्चा में है. फिल्म का हिस्सा अक्षय थे, लेकिन कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सुनने में आया कि उन्हों सीक्वल करने से मना कर दिया है. फिल्म छोड़ने के पीछे वजह बताई गई कि मेकर्स के साथ उनकी क्रिएटिव डिफरेंस और फाइनेंशियल इश्यूज थे. अब फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय के फिल्म छोड़ने के पीछे की वजह बताई.
इस वजह से अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ को कहा अलविदा
कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना को ‘दृश्यम 3′ के लिए फाइनल कर लिया गया था और फीस भी तय हो गई थी. उन्होंने कहा, “हमने अक्षय के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था. उन्होंने जोर दिया कि वह विग पहनना चाहेंगे. लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि यह प्रैक्टिकल नहीं होगा, क्योंकि इससे कंटिन्यूटी की दिक्कतें आएंगी क्योंकि दृश्यम 3 एक सीक्वल है. उन्होंने उनकी बात समझी और उस मांग को छोड़ने के लिए मान गए.” आगे उन्होंने बताया, “उनके आस-पास के चमचों ने उनसे कहा कि वह विग पहनेंगे तो ज्यादा स्मार्ट लगेंगे. इस बारे में अक्षय ने फिर से डायरेक्टर से बात की. डायरेक्टर इस बारे में उनसे बात करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन फिर हमें बताया गया कि वह मूवी का पार्ट नहीं बनना चाहते. ”
कुमार मंगत पाठक बोले- सेट पर उसकी एनर्जी बिल्कुल टॉक्सिक होती है
कुमार मंगत पाठक ने कहा, एक वक्त था जब अक्षय कुछ नहीं थे. तब मैंने सेक्शन 375 बनाया था उनके साथ. उस वक्त भी कई लोगों ने उनके साथ काम नहीं रने के लिए कहा था क्योंकि उनका बहुत अनप्रोफेशनल बर्ताव है. सेट पर उसकी एनर्जी बिल्कुल टॉक्सिक होती है. सेक्शन 375 से उसे पहचान मिली. बाद में मैंने उसे दृश्यम 2 में साइन किया. उसे दृश्यम 2 के बाद ही सारे बड़े ऑफर मिले हैं. उससे पहले वह 3-4 साल तक घर पर बैठा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




