Drishyam 3: अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने पर क्या था अजय देवगन का रिएक्शन? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, एग्जिट की वजह भी आई सामने
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Dec 2025 7:07 PM
दृश्यम 3 अक्षय खन्ना फिल्म एग्जिट रीजन, फोटो- इंस्टाग्राम
Drishyam 3 से अक्षय खन्ना के बाहर होने पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अजय देवगन के रिएक्शन और फिल्म छोड़ने की वजह का खुलासा किया.
Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ की अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. मेकर्स ने फिल्म की 2 अक्टूबर 2026 को थिएट्रिकल रिलीज की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी थी. लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ा झटका तब लगा, जब अक्षय खन्ना ने फिल्म से अचानक किनारा कर लिया. अब इस पूरे मामले पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने खुलकर बात की है और साथ ही अजय देवगन के रिएक्शन का भी खुलासा किया है. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.
अक्षय के दृश्यम 3 छोड़ने पर कैसा था अजय देवगन का रिएक्शन?
अजय देवगन इस फ्रेंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सालगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं. अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर अजय के रिएक्शन को लेकर अभिषेक पाठक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “अजय ने यह पूरा मामला मुझ पर छोड़ दिया था. यह ज्यादातर मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बीच की बात थी, इसलिए मैं यह नहीं बताना चाहता कि हमने इसे कैसे हैंडल किया.”
अभिषेक पाठक के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद शूटिंग शुरू होने से महज पांच दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी. उन्होंने बताया, “लुक फाइनल हो चुका था, कॉस्ट्यूम तैयार हो रहे थे, नरेशन हो चुका था और उन्हें कहानी भी पसंद आई थी.”
विग को लेकर बिगड़ा था खेल?
डायरेक्टर ने यह भी खुलासा किया कि अक्षय खन्ना से उनकी असहमति विग (बालों) को लेकर हुई थी. अभिषेक ने कहा, “मेरी फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. मैं यह नहीं दिखा सकता कि वह दोपहर में कोर्टरूम में हों और शाम को अचानक बालों के साथ नजर आएं. यह कहानी के लिहाज से संभव नहीं था.”
धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले छोड़ी थी मूवी
अभिषेक ने आगे बताया कि प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने उन्हें पहले ही जानकारी दे दी थी कि अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले भी फिल्म छोड़ दी थी. डायरेक्टर ने साफ किया कि यह फैसला पैसों की वजह से नहीं था, हालांकि कमर्शियल टर्म्स पर दोबारा चर्चा जरूर हुई थी. उन्होंने कहा, “रकम को लेकर अफवाहें खुद ही उड़ाई जा रही हैं. हमने एक ऐसी अमाउंट पर सहमति बना ली थी, जिस पर दोनों राजी थे, कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हुआ था, लेकिन इसके बाद पूरा ड्रामा शुरू हुआ.”
आखिर में अभिषेक पाठक ने कहा, “मुझे लगता है कि उसके आस-पास के लोगों ने उसे यह महसूस कराना शुरू कर दिया कि वह अब सुपरस्टार बन चुका है और उसे कुछ ऐसा करना चाहिए जो पूरी तरह से उसके इर्द-गिर्द घूमे. मैं उसे ऑल द बेस्ट कहता हूं और कहूंगा कि अब एक सोलो फिल्म करने की कोशिश करे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










