ePaper

Diwali Special Bollywood Songs: बॉलीवुड के ये गाने आपके दिवाली पार्टी में लगाएंगे चार-चांद, रील्स और फोटोज के लिए भी है परफेक्ट

Updated at : 19 Oct 2025 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali Special Bollywood Songs

दिवाली स्पेशल बॉलीवुड सॉन्ग्स

Diwali Special Bollywood Songs: दीवाली 2025 के जश्न में बॉलीवुड म्यूजिक का तड़का लग जाए, तो त्योहार और भी खास बन जाता है. इस साल सोशल मीडिया और पार्टियों में कुछ बॉलीवुड गाने जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच आज हम आपको दिवाली पार्टी के लिए कुछ शानदार गानों की लिस्ट देंगे.

विज्ञापन

Diwali Special Bollywood Songs: दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशियों और संगीत से भरा होता है. हर घर में सजावट के साथ-साथ म्यूजिक भी माहौल को और खास बना देती हैं. ऐसे में बॉलीवुड गाने हर जश्न की जान बन जाते हैं. चाहे डांस पार्टी हो, फैमिली गैदरिंग या इंस्टाग्राम रील बनानी हो, कुछ गाने हर मूड को फेस्टिव बना देते हैं. इस बार दीवाली 2025 पर भी बॉलीवुड के कुछ जबरदस्त गाने सोशल मीडिया और पार्टियों में छाए हुए हैं. तो चलिए, जानते हैं वो टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड सॉन्ग्स जो आपकी दीवाली नाइट को बना देंगे और भी धमाकेदार और यादगार.

Tauba Tauba 

बैड न्यूज फिल्म का यह गाना इस साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा चलने वाला गाना तौबा तौबा है. विक्की कौशल के शानदार डांस मूव्स और गाने की मस्तीभरी बीट्स दिवाली पार्टी को बहुत शानदार बना देगी. 

Param Sundari 

कृति सेनन की फिल्म मिमी का यह सुपरहिट गाना परम सुंदरी दीवाली के लुक्स के लिए एकदम फिट है. ए.आर. रहमान का संगीत और कृति की एनर्जी इसे एक परफेक्ट फेस्टिव ट्रैक बनाती है. 

What Jhumka? 

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का यह झुमका गाना रिलीज के बाद से ही धूम मचा चुका है. इसमें पुराने गाने की झलक और नए बीट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, जो आपके फेस्टिव प्लेलिस्ट के लिए शानदार है.

Lutt Putt Gaya 

अरिजीत सिंह का यह गाना इस फेस्टिवल में फैमिली मोमेंट्स के लिए एक प्यारा गाना है. अगर आप अपने पैरेंट्स, भाई-बहन या पार्टनर के साथ दीवाली के कुछ कैंडिड वीडियो शूट करना चाहते हैं, तो यह गाना उन पलों को और भी खूबसूरत बना देगा.

Dil Dhadakne Do 

पुराना गाना होते हुए भी यह आज भी हर पार्टी की जान है. इसका म्यूजिक फेस्टिव एनर्जी को एकदम हाई कर देता है. दीवाली की रात छत पर डांस पार्टी हो या हॉल में फैमिली गेट-टुगेदर, इस गाने की बीट्स पर सबके कदम अपने आप थिरकने लगते हैं. 

Gallan Goodiyan 

जब पूरा परिवार एक साथ हो, तब इस गाने की बात ही कुछ और है. यह गाना हर किसी को डांस फ्लोर पर खींच लाता है. इस दीवाली यह गाना आपके पार्टी में जान डाल देगा.

Jugnu 

अगर आप रोमांटिक लेकिन स्टाइलिश गाना सुनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसके इलेक्ट्रो-पॉप बीट्स और म्यूजिक इसे शानदार बना देते हैं. दीयों की रौशनी में इस गाने को आप अपने पोस्ट पर लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Diwali Special Bhojpuri Songs: आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह तक, इस दिवाली इन सुपरहिट भोजपुरी गानों से त्योहार को बनाए खास

ये भी पढ़ें: Diwali Special Bhojpuri Song: दिवाली से पहले समर सिंह के नए गाने ने बिखेरा जलवा, फैंस के बीच बवाल मचा रहा ‘धन लेके’

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola