Diwali Party 2024: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सजी सितारों की महफिल, हिना खान से लेकर इन सेलेब्स ने ली स्टाइलिश एंट्री

Diwali Party 2024: टीवी जगत की मल्लिका एकता कपूर ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया. यहां टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स की महफिल देखने को मिली.
Diwali Party 2024: शनिवार को आयोजित फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी के बाद अब टॉलीवुड की क्वीन एकता कपूर ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया. जिसमें टेलीविजन सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई. यहां टीवी की पसंदीदा बहु हिना खान से लेकर अनीता हसनंदानी, दिव्यांका त्रिपाठी, माहिरा शर्मा, श्रद्धा आर्या, अवनीत कौर, राशि खन्ना, नुशरत भरुचा, मृणाल ठाकुर, विक्रांत मैसी, वामिका गब्बी, समेत कई सितारे नजर आए. ऐसे में आइए बताते हैं किन सेलेब्स की एंट्री ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी.
हिना खान
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिना खान ने जमकर लाइमलाइट बटोरी. पार्टी में हिना खान ने हैवी वर्क का सूट कैरी किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी
ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यंका त्रिपाठी भी एकता कपूर की दिवाली बैश में अपने पति के साथ नजर आईं. दोनों ने पैप्स के सामने खूब पोज दिए.
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
एकता कपूर के दिवाली बैश में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी नजर आए. दोनों ही ब्लैक आउटफिट के ट्विनिंग कर रहे थे.
श्रद्धा आर्या
कुंडली भाग्य की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या ने भी अपने पति के साथ पार्टी के एंट्री ली. श्रद्धा यहां येलो साड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. कपल ने पैप्स के सामन कई पोज किए, उसके बाद पैप्स भी कपल से होने वाले बेबी को लेकर बातें करते नजर आए.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
किसी भी पार्टी के सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की प्यारी एंट्री न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दिवाली पार्टी में कपल की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
मृणाल ठाकुर
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर भी नजर आईं. ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वहीं, उनकी मुस्कुराहट ने एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए.
राशि खन्ना
राशि खन्ना दिवाली पार्टी में येलो और वाइट लहंगे में नजर आईं. इस ड्रेस में उनपर से नजरे हटा पाना बहुत ही मुश्किल था.
नुशरत भरुचा
दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुशरत भरुचा भी नजर आईं. पार्टी के उन्होंने ऑल पिंक आउटफिट कैरी किया था. इस ड्रेस में काफी खूसबूरत लग रही थीं. इसी बीच पैप्स ने उनके साथ हैप्पी होली का प्रैंक भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










