Diwali Party 2024: दिवाली पार्टी में जमाया सेलेब्स ने रंग, तमन्ना भाटिया से लेकर मृणाल ठाकुर ने की शिरकत

Diwali Party 2024: रमेश तौरानी ने शनिवार की शाम दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, और शरवरी वाघ समेत कई सितारे नजर आए.
Diwali Party 2024: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के बाद अब फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने शनिवार की शाम दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में सैफ अली खान, अनिल कपूर, नीतू कपूर, नुशरत भरुचा, मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत ली. इनके अलावा दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, सिद्धांत चतुवेर्दी, राशि खन्ना, आयुष शर्मा और पत्नी अर्पिता खान, अलाया एफ भी नजर आईं.
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नजर आए. तमन्ना ने पार्टी में खूबसूरत पिंक लहंगा को ग्रीन नेकलस के साथ कंप्लीट किया. वहीं,विजय ने ग्रीन ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने काफी डैशिंग लगे.
मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने पार्टी में येलो एथनिक पहनी. इस आउटफिट में वह काफी खूबसूरत नजर आई हैं.
नुशरत भरुचा
नुशरत भरूचा ने पार्टी में अपने रेड लहंगे से रौनक बढ़ा दी. इस आउटफिट में वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं.
सैफ अली खान
पार्टी में सैफ अली खान पिच कुर्ते और सेज पजामे में हैंडसम लग रहे हैं.
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ ने पार्टी में गोल्डन ब्लाउज, मल्टीकलर स्कर्ट और ग्रीन दुप्पटा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. इस आउटफिट में एक्ट्रेस पर से नजरे हटाना मुश्किल है.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
दिवाली पार्टी के शिल्पा शेट्टी शेट्टी बेज रंग की साड़ी में नजर आई, जिसे उन्होंने सफेद नेकपीस और सफेद हैंड पर्स के साथ कंप्लीट किया, जबकि उनके पति राज कुंद्रा आल वाइट लुक में नजर आए.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए. सोनाक्षी ने पार्टी में ग्रीन हैवी वर्क का सूट पहना था. वहीं, जहीर ब्लैक कुर्ते और ग्रे ट्राउजर में दिखें.
सुनीता आहूजा
दिवाली पार्टी में सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे के साथ नजर आईं. वह अपने रेड सूट बेहद हसीन लग रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










