Manish Malhotra Diwali Party: श्रद्धा से आलिया तक, इन बॉलीवुड डीवा ने अपनी आउटफिट से लूटी सबसे ज्यादा लाइमलाइट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Oct 2024 10:49 PM
Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया. जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का मेला लगा था. इस पार्टी में कई दिग्गज सेलेब्स मौजूद थे.
Manish Malhotra Diwali Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की सेलिब्रेशन दिवाली 7 दिन पहले से शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने की. मनीष मल्होत्रा की पार्टी में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सिलेक्ट्स सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला. इस पार्टी के सबसे ज्यादा लाइमलाइट बॉलीवुड डीवा की आउटफिट्स ने बटोरी. जिनमें आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम शामिल है.
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इस पार्टी में पिंक लहंगा वियर किया. इस लहंगे की खास बात यह है की एक्ट्रेस में इसे 2 साल पहले अपनी मेहंदी में भी पहना था. अब उनके कपड़े रिपीट करने वाली सोच पर फैंस उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं.
तृप्ति डिमरी
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में तृप्ति डिमरी ने भी शिरकत ली. यहां वह ऑफ-व्हाइट लहंगे में खुद किसी पटाखे से कम नहीं लग रही हैं.
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर पार्टी में बोल्ड साड़ी लुक में नजर आईं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं.
कृति सेनन
कृति सेनन पार्टी में खूबसूरत पीली साड़ी पहनकर और भी प्यारी लग रही थीं. इसके साथ उन्होंने मांग टीगा और लॉन्ग ईयररिंग्स भी पेयर किया है.
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर अकसर अपनी आउटफिट्स से महफिल जमाती हैं. इस बार पार्टी में एक्ट्रेस ने रेडी टू वियर साड़ी पहनी, जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही हैं.
श्रद्धा कपूर
मूवी हो या पार्टी स्त्री के बिना अधूरी है. श्रद्धा कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा रहीं. यहां वह सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आई थीं. उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया.
रेखा
सितारों की महफिल में इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सितारा रेखा भी नजर आईं. यहां उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ मांग टीका, ईयररिंग्स, गजरा से लुक कंप्लीट किया. उनके इस ओवरऑल लुक से नजरे हटा पाना बहुत मुश्किल है.
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे दिवाली पार्टी में व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर गॉर्जियस लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस और मांग टीका के साथ कम्प्लीट किया.
कियारा आडवाणी
पार्टी में कियारा आडवाणी अपने हैंडसम पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हाथ थामे नजर आईं. एक्ट्रेस ने इस पार्टी में फिशकट डिजाइन का गोल्डन लहंगा पहना था.
Also Read: Baby John Teaser: फाइनली इस दिन दिखेगा साल का मोस्ट अवेटेड टीजर,मास एक्शन अवतार में दिखेंगे वरुण धवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










