Dhurandhar First Review: अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह की फिल्म का किया फर्स्ट रिव्यू, बोले- पहले कभी नहीं देखी…, जानें हिट या फ्लॉप
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Jul 2025 12:48 PM
Arjun Rampal Reviews Ranveer Singh Dhurandhar
Dhurandhar First Review: अर्जुन रामपाल की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसके रिलीज के पांच महीने पहले अर्जुन रामपाल ने फिल्म का रिव्यू किया और अपने ग्रे किरदार को लेकर बात की है.
Dhurandhar First Review: एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. अर्जुन रामपाल ने खुद इस लुक और फिल्म के कॉन्सेप्ट को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों से बिलकुल अलग और अनोखी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
अर्जुन रामपाल का दमदार “ग्रे” किरदार
फिल्म में अर्जुन एक ग्रे किरदार निभा रहे हैं यानी न पूरी तरह हीरो, न विलेन. अर्जुन का कहना है, “इस फिल्म में मेरा किरदार गुस्से से भरा हुआ है और उसमें सही और गलत का मेल है. दर्शकों के लिए ये अनुभव एकदम नया होगा.”
फर्स्ट लुक में अर्जुन का विंटेज मेटैलिक लुक, घनी दाढ़ी, और रॉ एक्सप्रेशन उनके किरदार की गहराई को बयां करता है. खुद अर्जुन ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर के विजन और रिसर्च ने इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.
धुरंधर का स्टेलर स्टारकास्ट
‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल के साथ रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना हैं. यह फिल्म सिर्फ स्टार पावर से नहीं, बल्कि अपने रिसर्च बेस्ड सीक्रेट मिशन स्टोरी के चलते भी लोगों के बीच हाई एक्सपेक्टेशन बना रही है.
कब रिलीज होगी धुरंधर?
‘धुरंधर’ की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच एक सीक्रेट मिशन पर आधारित है. इसमें पाकिस्तान के एक खतरनाक आतंकी के खात्मे की प्लानिंग और एक्शन को दिखाया जाएगा. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, लोकेश धर, आदित्य धर हैं. इसका निर्माण Jio Studios और B62 Studios के तले किया जायेगा. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










