एडवांस बुकिंग में छाया ‘धुरंधर 2’, रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई

'धुरंधर 2: द रिवेंज' एडवांस बुकिंग
Dhurandhar 2 The Revenge Advance Booking: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का क्रेज बढ़ता जा रहा है. आज से प्रीव्यू शो शुरू हो गए हैं, जबकि फिल्म कल सिनेमाघरों में ऑफिशियल तौर पर रिलीज होगी.
Dhurandhar 2 The Revenge Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म कल यानी 19 मार्च को थिएट्रिकल रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर आएगी. हालांकि, इससे पहले आज से इसके प्रीव्यू शोज शुरू हो चुके हैं, जिनको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
आज से शुरू हुए प्रीव्यू शो
फिल्म के प्रीव्यू शोज आज से कई सिनेमाघरों में शुरू हो गए हैं. रिलीज से एक दिन पहले ही दर्शक फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.
एडवांस बुकिंग में दिखा दम
एडवांस बुकिंग में भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर जोरदार कमाई कर सकती है. फिल्म के थिएटर में आने में अब एक दिन से भी कम समय बचा है ,sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसके प्रीव्यू शोज से ही यह करीब 44.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले शुरू हुई थी. अब तक बिना ब्लॉक सीटों के यह करीब 29.11 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ लगभग 38.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड के लिए इसकी प्री-सेल 75 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीटों के साथ) 153 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है, जो इसकी शानदार ओपनिंग का संकेत दे रही है.
पहले दिन ही फिल्म कमाई में मचाएगा धमाल
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू टिकटों ने पहले दिन की कमाई को पहले ही बहुत बढ़ा दिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी ज्यादा कमा सकती है. पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है, जो हिंदी सिनेमा के लिए नया रिकॉर्ड होगा. विदेशों में भी फिल्म का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. उत्तरी अमेरिका में पहले दिन पेड प्रीव्यू और टिकटों से लगभग 25 लाख डॉलर की कमाई हो चुकी है.हालांकि कुछ देशों जैसे गल्फ और पाकिस्तान में फिल्म रिलीज नहीं हुई है, फिर भी ज्यादातर जगह फिल्म का रिकॉर्ड बनना तय माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन ‘धुरंधर 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकता है.अगर ऐसा हुआ, तो यह ‘बाहुबली 2’ ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद चौथी भारतीय फिल्म होगी जो इतना कमाई करेगी. बॉलीवुड में भी यह पहली फिल्म होगी जो पहले दिन इतने बड़े कलेक्शन के साथ ओपन करेगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘धुरंधंर 2: द रिवेंज’ फिल्म ‘धुरंधर’ का सिक्विल है, जिसमें अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) और रणवीर कपूर (हमजा अली) के किरदार में दिखाई दिए थे. अब इसके पार्ट 2 में रणवीर कपूर, संजय दत, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी , सारा अर्जुन नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कट्स से मचा बवाल, फैंस बोले- ये क्या कर दिया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




