Dhurandhar 2 Day 16: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार, दंगल- बाहुबली 2 को पछाड़ा

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2026 7:49 AM

विज्ञापन

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar box office collection Day 16:‘धुरंधर 2’ ने 16 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने कमाई की रफ्तार में ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Dhurandhar box office collection Day 16: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ 16 दिनों में ही 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन शानदार उछाल दिखाया. गुरुवार के मुकाबले करीब 17.8% की बढ़त के साथ फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1148 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया है.

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?

ओवरसीज मार्केट में भी ‘धुरंधर 2’ की पकड़ मजबूत बनी हुई है. विदेशों में फिल्म ने अब तक 375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1523.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर भाषा के आधार पर कमाई की बात करें, तो हिंदी वर्जन ने 20.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा तेलुगु में 65 लाख, तमिल में 45 लाख, कन्नड़ में 15 लाख और मलयालम में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ से आगे निकली ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई की स्पीड के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. दंगल को 1500 करोड़ क्लब में पहुंचने में लगभग 30 दिन लगे थे, जबकि बाहुबली 2 ने यह आंकड़ा 20 दिनों से ज्यादा समय में पार किया था. इसके मुकाबले ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 16 दिनों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया. यह भारतीय सिनेमा की सबसे तेज 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, फिल्म अभी पुष्पा 2 से पीछे है, जिसने महज 14 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया था. फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में यह और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola