धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 31वें दिन भी कमाई में उछाल

Published by :Pushpanjali
Published at :19 Apr 2026 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 31वें दिन 4.65 करोड़ की कमाई की. कुल कलेक्शन 1110 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. हालांकि अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने अपने 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ नेट की कमाई दर्ज की. यह पिछले दिन की तुलना में करीब 72.2 प्रतिशत की बढ़त है, जब फिल्म ने 2.70 करोड़ कमाए थे. हालांकि लंबे रन के बाद अब फिल्म की गति पहले जैसी नहीं रही है.

कुल भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म का अब तक का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1110.47 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1329.31 करोड़ के पार निकल गया है. यह आंकड़े फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल करते हैं, लेकिन अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है.

‘भूत बंगला’ का असर साफ दिखा

अक्षय कुमार की नई रिलीज ‘भूत बंगला’ ने धुरंधर 2 की कमाई पर असर डालना शुरू कर दिया है. दूसरे दिन ही फिल्म ने 19 करोड़ नेट की कमाई की और 11513 शोज हासिल किए. इसकी वजह से धुरंधर 2 की स्क्रीन और ऑक्यूपेंसी दोनों प्रभावित हुई हैं.

आगे का सफर मुश्किल

31 दिन पूरे करने के बाद धुरंधर 2 अब अपने अंतिम रन की ओर बढ़ रही है. हालांकि यह पहले ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन नई रिलीज फिल्मों के चलते इसकी कमाई में आगे और गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola