एकता कपूर और बालाजी मोशन पिक्चर्स की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी अक्षय कुमार की किस्मत, शानदार वापसी

Updated:
विज्ञापन

भूत बंगला

Bhoot Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में आते ही धमाका कर दिया है. एकता कपूर की कंपनी के साथ मिलकर अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से जीत हासिल कर ली है.

विज्ञापन

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म में डर भी है और ढेर सारी हंसी भी. खास बात यह है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन 21.60 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है. यह अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. इस शानदार वापसी का पूरा श्रेय एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स को जाता है, जिन्होंने अक्षय को फिर से सफल बनाया.

विज्ञापन

अक्षय का पुराना कॉमेडी अंदाज वापस

पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में जैसे ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ लोगों को उतनी पसंद नहीं आ रही थीं, लेकिन एकता कपूर ने हार नहीं मानी. उन्होंने अक्षय कुमार को फिर से उनके पुराने और मजेदार कॉमेडी वाले अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया. ‘भूत बंगला’ के जरिए एकता कपूर की कंपनी ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ ने अक्षय को फ्लॉप फिल्मों के दौर से बाहर निकाल दिया है. यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग फिल्म बन गई है.

पुराने दोस्तों ने फिर दिखाया कमाल

एकता कपूर और अक्षय कुमार बहुत पुराने दोस्त हैं. इससे पहले भी इन्होंने साथ मिलकर ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी हिट फिल्म दी थीं. अब बहुत सालों बाद ये जोड़ी फिर साथ आई और आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और खुद अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे बड़े कलाकार हैं. इन सबने मिलकर लोगों को खूब हंसाया है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola