Dharmendra Birthday: ना सनी ना बॉबी देओल, इस एक्टर को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, नाम जान फैंस खुश हो जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday: 8 दिसंबर यानी आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज 89 साल के हो गए. उन्होंने फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बायोपिक को लेकर बात की थी.

विज्ञापन

Dharmendra Birthday: बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से किया था, जो साल 1960 में रिलीज हुई थी. हालांकि साल 1966 में फिल्म फूल और पत्थर से उनकी किस्मत चमकी और यह फिल्म बहुत सफल रही. इस मूवी में उनके अपोजिट मीना कुमारी थी. उन्होंने अपने छह दशक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें शोले, राजा जानी, सीता और गीता, आजाद, यादों की बारात जैसी कई मूवीज शामिल है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वह अपनी बायोपिक में किस एक्टर को देखना चाहते हैं.

किसे अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र ?

धर्मेंद्र ने अपने बायोपिक के लिए जिस बॉलीवुड एक्टर का नाम लिया था, उसके बारे में आपको बताते हैं. दरअसल, साल 2018 में एक मीडिया इंटरेक्शन में धर्मेंद्र से पूछा गया कि उनकी भूमिका के लिए कौन सा एक्टर परफेक्ट है. इसपर धर्मेंद्र ने कहा था, ”मुझे लगता है सलमान मेरा बायोपिक कर सकता है. सलमान डार्लिंग है. उसमें मेरे जैसे सारी आदतें है. सलमान और उनकी आदतों को तो आप सभी अच्छे से जानते ही हैं. वह पूरा मुझ पर गया है.”

इन फिल्मों में पिछली बार नजर आए थे धर्मेंद्र

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. फिल्म इसी साल 9 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस मूवी में धर्मेंद्र, शाहिद कपूर के दादा की भूमिका में दिखे थे. इसके अलावा वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखे थे. मूवी में वह रणवीर सिंह के दादा बने थे. फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया था और इसमें शबाना आजमी, जया बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

Also Read- Meena Kumari: अखबार में इस शख्स की फोटो देख दिल दे बैठी थीं मीना कुमारी, मौत से पहले गुलजार के नाम की थीं अपनी सबसे कीमती चीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola