Meena Kumari: अखबार में इस शख्स की फोटो देख दिल दे बैठी थीं मीना कुमारी, मौत से पहले गुलजार के नाम की थीं अपनी सबसे कीमती चीज

Updated:
विज्ञापन
Meena Kumari

Meena Kumari

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत और दमदार अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बना दिया था. आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Meena Kumari: मीना कुमारी का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. वह जितनी खूबसूरत थीं, उतनी ही टैलेंटेड एक्ट्रेस भी थीं. आज 1 अगस्त को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की, जिसने दर्शकों को उनका फैन बना दिया. वहीं, अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव लाइफ काफी दुखद रही. अपनी जिंदगी की आखिरी दिनों में एक्ट्रेस ने अपनी डायरी गुलजार के नाम कर दी थीं.

मीना कुमारी और कामल अमरोही की लव स्टोरी

मीना कुमारी ने निर्देशक कमाल अमरोही ने साल 1952 में शादी कर ली थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमाल की तसवीर एक्ट्रेस ने एक न्यूजपेपर में देखा और उसी समय से उन्हें पसंद करने लगी थी. उसके बाद जब दोनों की पहली मुलाकात हुई तो उन्हें प्यार हो गया. कमाल पहले से शादीशुदा थे, लेकिन मीना का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ. जब मीना ने कमाल से शादी की उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. ये शादी नहीं चली और दोनों अलग रहने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल को एक्ट्रेस की लोकप्रियता बर्दाशत नहीं हुई और वो उनपर बंदिशें लगाने लगे. ये सब एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई और उनका रिश्ता टूट गया.

Also Read- Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

गुलजार को एक खास तोहफा दिया था मीना कुमारी ने

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीना कुमारी और धर्मेंद्र के बीच रोमांटिक रिश्ता था. एक्ट्रेस ने अपी सिफारिश पर उन्हें कई फिल्में भी दिलाई. साथ ही उन्हें एक्टिंग के कई गुर भी सिखाए. हालांकि एक्टर पहले से शादीशुदा थे और ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ाा. वहीं, मीना कुमारी और गुलजार के रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों को शायरी का शौक था और इस कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. दोनों अक्सर फ्री टाइम में कविताओं और शायरी को लेकर बातें करते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी आखिरी दिनों में एक्ट्रेस ने अपनी वसीयत में गुलजार के नाम अपनी पर्सनल डायरी, जिसमें वो नज्म और शायरी लिखती थी, के नाम कर दिया था.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola