Dhadak 2 Box Office: विपिन शर्मा ने ‘धड़क 2’ की बॉक्स ऑफिस असफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- दर्शक सच को देखने से बचते हैं

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता विपिन शर्मा. Photo- Instagram

Dhadak 2 Box Office: धड़क 2 को आलोचकों ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर निराश किया. इसपर अभिनेता विपिन शर्मा ने दर्शकों की हिचकिचाहट और हिंदी सिनेमा की जोखिम लेने की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

विज्ञापन

Dhadak 2 Box Office: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत धड़क 2 पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को हाशिए पर पड़े समुदायों के चित्रण और संवेदनशील कहानी कहने के लिए आलोचकों से तारीफ मिली. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.

विज्ञापन

इस बीच हाल ही में फिल्म में सिद्धांत के पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विपिन शर्मा ने खुलासा किया कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर इसलिए पड़ा क्योंकि दर्शक असहज करने वाले सच से बचते हैं. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.

क्यों बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली धड़क 2?

अभिनेता विपिन शर्मा ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा क्योंकि दर्शक असहज करने वाले सच को देखने से बचते हैं. उनके मुताबिक, “जब किसी फिल्म से आपकी जिंदगी की धारणाएं हिल जाती हैं, तो आप उसे स्वीकारने से डरते हैं. धड़क 2 ने दर्शकों के सामने जिंदगी का असली आईना रखा, लेकिन इसे स्वीकार करना आसान नहीं था.”

अपने किरदार पर क्या बोले विपिन शर्मा?

फिल्म में विपिन ने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई जो डांसर बनने के लिए क्रॉस-ड्रेसिंग करता है. एक्टर अपने किरदार पर कहते हैं, “यह किरदार दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण दोनों था. वह क्रॉस-ड्रेसर नहीं है, बल्कि बस लड़की की तरह डांस करना पसंद करता है. मेरे लिए यह एक नई यात्रा रही.”

दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी कमाई

भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही हो, लेकिन विपिन दर्शकों के प्यार को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं. विपिन का कहना है, “लोग कभी-कभी भावुक इशारे करते हैं जो दिल छू जाते हैं. यह वो अहसास है जिसे न पैसा खरीद सकता है और न तालियां. यही सिनेमा की असली ताकत है.”

यह भी पढ़े: Bobby Deol ने ‘एनिमल’ और ‘आश्रम’ में खलनायक की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कल्पना भी नहीं की थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola