Devara Box Office Collection Day 3: देवरा ने 3 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2024 8:27 AM

विज्ञापन

Devara

देवरा पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है. तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 5.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला. रिलीज के पहले संडे को मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानें.

विज्ञापन

Devara Box Office Collection Day 3: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा – पार्ट वन’ देशभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हुई थी और दो दिन के अंदर ही इसने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली. ओपनिंग डे पर मूवी ने 82.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. रविवार को फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

तीन दिन में ही देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

कोराटाला शिवा निर्देशित देवरा पार्ट 1 का बजट 300 करोड़ रुपये है. मूवी जल्द ही फिल्म की लागत निकाल लेगी. रविवार को फिल्म की कमाई में 5.50 फीसदी का उछाल देखा गया और इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 65.35% थी. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, तीसरे दिन मूवी ने टोटल कमाई 161 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदी में इसने 27.5 करोड़, तेलुगू वर्जन से 128.45 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 1.05, मलयालम वर्जन से 0.9 करोड़ और तमिल से 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में नजर आएंगे देवरा स्टार्स

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें देवरा कास्ट- जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान नजर आए. एनटीआर और सैफ ने कपिल के शो को हाईजैक कर लिया और स्टेज पर ग्रैंड एंट्री की. जब दोनों लाइव ऑडियंस से बातें कर रहे थे, तब कपिल ने शो की बागडोर अपने हाथ ले ली. शो में सैफ ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में बात की. ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. वहीं, शो में सुनील ग्रोवर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की नकल करते दिखे. उन्होंने अपने एक्ट से दर्शकों को खूब हंसाया.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Also Read- Viral News: 300 करोड़ की देवरा, ओपनिंग डे पर कमाए 77 करोड़, Jr NTR से सैफ तक, किसको कितनी मिली फीस?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola