Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Devara

Devara

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ आज रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगी है. मूवी को दर्शकों ओर क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. इस बीच ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई कर सकती है, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

विज्ञापन

Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ आज देश सहित पूरे दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज से पहले इसे दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे. फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं. फैंस इसे सुपरहिट मूवी बाहुबली जितना जबरदस्त बता रहे हैं. मूवी में सैफ अली खान विलेन भैरा के किरदार में दिख रहे हैं. जबकि जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में दिख रही है. मूवी ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है, आपको बताते हैं.

‘देवरा- पार्ट 1’ पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

‘देवरा पार्ट 1’ को हिंदी के दर्शक के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा के दर्शक देख सकते हैं. एडवांस बुकिंग में करीब 38 लाख से ज्यादा टिकट की ब्रिकी हुई है. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, मूवी ने अबतक 28.56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होगी. सैकनिल्क की एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो मूवी पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. अर्ली एस्टीमेट बताती है मूवी 85-95 करोड़ के बीच में कमाई करेगी. वहीं, दुनियाभर में भी इसका जादू देखने मिलेगा. रिपोर्ट की मानें तो मूवी 140 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि फाइनल आंकडे कल ही पता चल सकेंगे.

तरण आर्दश ने ‘देवरा- पार्ट 1’ को दिए कितने स्टार

‘देवरा- पार्ट 1’ का रिव्यू करते हुए तरण आर्दश ने इसे साढ़े तीन स्टार दिया है. तरण ने लिखा, जूनियर एनटीआर एक असाधारण प्रतिभा है, देवरा इसका समर्थन करता है. सॉलिड राइटिंग, ग्रेट बीजीएम, कुशल सैफ अली खान. दूसरा पार्ट थोड़ा और बेहतर हो सकता था, लेकिन फिनाले में एक्शन और ट्विस्ट सुपर है. वहीं, मूवी का निर्देशन कोराटाला शिवा ने किया है. मूवी में एनटीआर डबल रोल में दिखे हैं. इस मूवी के साथ जान्हवी कपूर ने टॉलीवुड में कदम रखा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola