Devara Box Office Collection Day 2: जूनियर एनटीआर की देवरा फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें 2 दिन का कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2024 7:47 AM

विज्ञापन

Devara Hindi OTT Release

Devara Box Office Collection Day 2: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा - पार्ट वन' अपना जादू चलाने में कामयाब रही. फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Devara Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मूवी ‘देवरा – पार्ट वन’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म में जान्हवी कपूर, एनटीआर के आपोजिट नजर आई है, जबकि सैफ अली खान खलनायक बने हैं. यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.

‘देवरा – पार्ट वन’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई

एनटीआर की मूवी ‘देवरा – पार्ट वन’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मूवी ने सिर्फ दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, दूसरे दिन फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई की. इसने हिंदी वर्जन से 9 करोड़, मलयालम वर्जन से 0.25 करोड़, तमिल संस्करण से 1 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.35, तेलुगू वर्जन से 29.4 करोड़ की कमाई की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 82.5 का बिजनेस किया था. दो दिन में अबतक इसने 122.5 करोड़ रुपये कमा लिए है. रविवार को मूवी ताबड़तोड़ कमाई करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है.

जूनियर एनटीआर ने कही ये बात

देवरा – पार्ट वन‘ के प्रमोशन के दौरान फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा संग बातचीत में जूनियर एनटीआर ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, शूटिंग शेड्यूल में 30-35 दिनों के अंडरवाटर सीक्वेंस शामिल थे. एक्टर ने बताया, ”हमारे पास कपोली में शूटिंग करने का ऑप्शन था, जहां सबसे बड़ा पूल था. हालांकि किसी अजीब कारण की वजह से हमने स्टूडियो में पूल बनाया और वहां अंडरवाटर सीक्वेंस की हमने शूटिंग की. वो एक बहुत बड़ा पूल था और हमने उसमें 30-35 दिनों तक पानी में शूट किया. ये एक अद्भुत एपिसोड है…ये देवरा के महत्वपूर्ण सीन में से एक है.”

Also Read- Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Also Read- Viral News: 300 करोड़ की देवरा, ओपनिंग डे पर कमाए 77 करोड़, Jr NTR से सैफ तक, किसको कितनी मिली फीस?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola