Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर की दहाड़ से 'थर्राया' बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ही 'देवरा' ने की धुआंधार कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2024 7:46 AM
Devara
एनटीआर जूनियर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. देश और दुनियाभर में मूवी ने धमाल मचा दिया. चलिए आपको बताते है ओपनिंग डे पर कितने का कलेक्शन हुआ.
Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. मूवी को हिंदी के साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा में रिलीज किया गया था. ऐसे में फिल्म ने विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को सफलतापूर्वक आकर्षित किया है. दर्शकों और क्रिटिक्स से भी इसने पॉजिटिव रिव्यूज हासिल किए. पहले दिन का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके बारे में आपको बताते हैं.
देवरा – पार्ट 1 ने पहले दिन की कितनी कमाई
कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा – पार्ट 1 ने रिलीज के पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और इसे लेकर काफी बज भी था. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 77 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदी वर्जन से 7 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.3 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन से 0.3 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण से 0.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, पहले दिन दुनियाभर में इसने करीब 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर इसकी कमाई तेजी से बढ़ेगी.
देवरा में दिखा है जूनियर एनटीआर का डबल रोल
देवरा – पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल प्ले किया है और वो देवरा और वरदा के किरदार में दिखे थे. जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम थंगम है, जो एक गांव की लड़की है. उसे जूनियर एनटीआर के बेटे से प्यार हो जाता है. हालांकि वो अपने पिता के स्वभाव से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन परिस्थितियां के सामने उसे बदलना पड़ता है और मजबूत बनना पड़ता है. वहीं, सैफ अली खान भैरा की भूमिका में काफी खतरनाक दिखे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










