De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Nov 2025 11:10 AM
रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी दे दे प्यार दे 2, फोटो- इंस्टाग्राम
De De Pyaar De 2 Box Office Records: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आई है. मूवी में आर माधवन भी अहम किरदार में है.
De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की नयी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक है. मूवी में आर माधवन , जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी नजर आए हैं. फिल्म ने पहले दिन भले तगड़ी ओपनिंग नहीं की, लेकिन मूवी की कहानी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींच पाने में सफल रही. हालांकि उम्मीद है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा और इसकी कमाई अच्छी होगी. मूवी ने तीन दिन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही मूवी अब रकुल की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई.
दे दे प्यार दे 2 बनी के साथ रकुल प्रीत सिंह के नाम बना नया रिकॉर्ड
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन डबल डिजीट में कमाई करते हुए 12.25 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके साथ ही मूवी की टोटल कमाई 21.31 करोड़ रुपये हो गई है. रकुल प्रीत सिंह की ये फिल्म उनकी सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन गई. चलिए आपको उनकी टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं-
- दे दे प्यार दे- 104.13 करोड़
- मरजावां- 48.04 करोड़
- यारियां- 40.01 करोड़
- थैंक गॉड- 36.35 करोड़
- रनवे 34- 35.49 करोड़
- डॉक्टर जी- 27.98 करोड़
- दे दे प्यार दे 2- 21.31 करोड़
- अटैक-1- 17.35 करोड़
- अय्यारी- 17.01 करोड़
- मेरे हसबैंड की बीवी- 10.35 करोड़
दे दे प्यार दे 2 का नेट कलेक्शन
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 0.31 करोड़ रुपये
De De Pyaar De 2 Total Collection- 21.31 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










