De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने ऑन-स्क्रीन पिता आर. माधवन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बेहद विनम्र इंसान हैं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Nov 2025 7:11 AM
दे दे प्यार दे 2 में आर. माधवन संग काम करने पर रकुल प्रीत ने की बात, फोटो- इंस्टाग्राम
De De Pyaar De 2 में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर उम्र के अंतर वाली प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे. फिल्म में आर. माधवन रकुल के पिता की भूमिका में हैं. जानिए रकुल ने उनके साथ काम के अनुभव पर क्या कहा.
De De Pyaar De 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में है. यह फिल्म 2019 में आई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. 14 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है. फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, तथा लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
फिल्म में इस बार एक्टर आर. माधवन, रकुल के पिता का किरदार निभा रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है. आइए बताते हैं उनका क्या कुछ कहना है.
आर. माधवन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
रकुल प्रीत सिंह ने आर. माधवन के साथ फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं. उनकी बेटी की भूमिका निभाना बहुत खास था. हमने सेट पर कई दिलचस्प बातचीत की और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. वह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ बेहद विनम्र इंसान हैं.’
उन्होंने आगे कहा,“जब आपका को-एक्टर इतना मजबूत परफॉर्मर हो, तो आपका अपना अभिनय भी बेहतर होता है. उनसे मैंने सीखा कि सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहना कितना जरूरी है.”
क्या है इस बार की कहानी?
सीक्वल में अजय देवगन एक बार फिर आशीष मेहरा के किरदार में और रकुल प्रीत सिंह आयशा खुराना की भूमिका में दिखाई देंगी. कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. इस भाग में आशीष, आयशा के परिवार को अपने रिश्ते के लिए राजी करने की कोशिश करता है, जिसके चलते उनके बीच कई मजेदार, इमोशनल और अजीबोगरीब हालात पैदा होते हैं.
कुल मिलाकर यह फिल्म एक बढ़िया एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाली है.
यह भी पढ़ें- Box Office Report: थामा, कांतारा चैप्टर 1, हक या एक दीवाने की दीवानीयत? बॉक्स ऑफिस पर कौन अव्वल और कौन फिसड्डी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










