Coolie Worldwide Collection: ‘कुली’ बनी रिकॉर्ड तोड़ मशीन, पहले तोड़ा सलमान की टाइगर 3 का रिकॉर्ड, अब शाहरुख की इस फिल्म पर गिरी गाज

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Aug 2025 2:28 PM

विज्ञापन

कुली ओटीटी रिलीज

Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की फिल्म कुली ने वीकडेज में धीमी रफ्तार के बाद वीकेंड पर जोरदार वापसी की. ओवरसीज में भी कमाई तेज रही, जिससे 10वें दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सलमान की टाइगर 3 और शाहरुख की डंकी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Coolie worldwide Collection: राजनीकांत की फिल्म कुली ने वीकडेज़ में टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार का सामना किया था, लेकिन वीकेंड आते ही बॉक्स ऑफिस पर फिर से जोरदार वापसी की है. दूसरे शनिवार को फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में करीब 70% की बड़ी छलांग देखने को मिली. दुनियाभर में भी फिल्म की कमाई में तेजी आई, जिसके चलते 10वें दिन कुली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

कुली ने अब तोड़ा डंकी का रिकॉर्ड

कुली ने दूसरे शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जोरदार उछाल दर्ज किया और एक ही दिन में 10 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 5.85 करोड़ था. फिल्म का 10 दिनों का घरेलू कलेक्शन 245 करोड़ नेट (291 करोड़ ग्रॉस) हो गया. वहीं, विदेश में भी फिल्म ने तमिल सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक करीब 177 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कुल मिलाकर, फिल्म का 10 दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 468 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रजनीकांत की फिल्म ने सिर्फ 10 दिन में ही सलमान खान की टाइगर 3 (464 करोड़) और शाहरुख खान की डंकी (454 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया. अब फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है.

जानें कुली के बारे में

लोकेश कनगाराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया पर काफी क्रेज था. थलाइवा के साथ-साथ इस मूवी में नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र भी दिखे हैं. नागार्जुन ने खलनायक साइमन का किरदार प्ले किया हैं. आमिर खान का मूवी में 10 मिनट का करीब का कैमियो है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola