Coolie Worldwide Collection: दुनियाभर में 400 करोड़ कमाने के बाद सुस्त पड़ी कुली, कमाई देख होगी हैरानी
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2025 8:28 AM
वर्ल्डवाइड रजनीकांत की ‘कुली’ पर लगा ब्रेक, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Collection: सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर और आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज की कैमियो वाली फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. भारत में इसने 200 करोड़ कमा लिए हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी रही.
Coolie Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक लोकेश कनगराज की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड तहलका मचा दिया है. फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तामिल फिल्म बन गई है. इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इसे बाद मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई. यह सुस्ती से आगे बढ़ रही है. आइये जानते हैं एक्शन ड्रामा ने दुनियाभर में अब तक कितना कमाया
दुनियाभर में कुली ने कमाए इतने करोड़
sacnilk के अनुसार दुनियाभर में कुली ने 418 करोड़ की कमाई की है. वहीं भारत में इसका कलेक्शन 200 करोड़ पार पहुंच चुका है. भारत में सोमवार से मंगलवार तक कुली की कमाई में 25 प्रतिशत की गिरावट आई. हिंदी वर्जन में छूट वाले दिन की वजह से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. दक्षिण भारत में, फिल्म की कमाई में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई. वीकडेज में मूवी की कलेक्शन निराशाजनक है.
कुली के बारे में
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित, ‘कुली’ सन पिक्चर्स की ओर से निर्मित एक बड़े बजट की फिल्म है. सुपरस्टार रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और चार्ली अन्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे. संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, छायाकार गिरीश गंगाधरन और संपादक फिलोमिन राज तकनीकी दल का हिस्सा हैं. इसे ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Coolie vs War 2 Box Office Day 7: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फ्लॉप, आंकड़े झटका देने वाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










