Coolie Worldwide Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास,, GOAT-कंतारा और ब्रह्मास्त्र को छोड़ा पीछे, बनी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2025 10:00 AM
कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Box Office: रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब ब्रह्मास्त्र, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और कंतारा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
Coolie Worldwide Box Office: हर गुजरते दिन के साथ, रजनीकांत की कुली किसी न किसी हिट फिल्म की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कमाई को पीछे छोड़ रही है. अब इसने ब्रह्मास्त्र और कंतारा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह दोनों फिल्में हाल के दिनों की दो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवीज थी.
कुली की बॉक्स ऑफिस अपडेट
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और अपने चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड में दुनिया भर में 350 करोड़ से अधिक की कमाई की. हालांकि पहले सोमवार (5वें दिन) को कलेक्शन में 65 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और तब से, फिल्म लगातार गिरती जा रही है. इसके बावजूद, शुरुआती गति ने यह सुनिश्चित किया है कि कुली ने भारत में 222.50 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने कई जगहों पर तमिल सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़े हैं. विदेशों में मूवी ने अनुमानित $20 मिलियन (166 करोड़) की कमाई की है.
कुली ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
कुली की दुनिया भर में सात दिनों की कमाई 432 करोड़ हो गई है. अब जल्द ही ये मूवी 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. कुली की 432 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई अब ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (431 करोड़) और कंतारा (416 करोड़) से ज्यादा है. यह फिल्म कमल हासन की सबसे बड़ी हिट फिल्म विक्रम (414 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पहले ही पार कर चुकी है. इसके अलावा ट्रेड एनिलिस्ट रमेश बाला ने कुली के कलेक्शन पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, #कुली ने #दग्रेटेस्टऑफऑलटाइम (The GOAT) के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और #PS1 से बस थोड़ा ही पीछे है.
कुली के बारे में
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित, कुली में रजनीकांत एक सेवानिवृत्त कुली की भूमिका में हैं, जो अपने दोस्त की रहस्यमयी मौत की जांच करने की कोशिश में एक गैंगस्टर के चंगुल में फंस जाता है. फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र और सत्यराज भी हैं. आमिर खान एक कैमियो के साथ तमिल भाषा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










