Coolie vs War 2 Box Office Report: कुली के सामने वॉर 2 की हालत टाइट, इतने करोड़ से मिली मात, कलेक्शन जान लगेगा तगड़ा झटका
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2025 7:42 AM
कुली वर्सेज वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie vs War 2 Box Office Report: रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. दोनों ही मूवीज को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. आइये जानते हैं तीसरे दिन किसने किसको मात दी है.
Coolie vs War 2 Box Office Report: रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2, एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और ये एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तीसरे दिन धुआंधार कमाई करते हुए दोनों ही एक्शन ड्रामा ने 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि रजनीकांत की कुली, वॉर 2 से आगे निकल रही है. आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर.
कुली ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, रजनीकांत की कुली ने तीसरे दिन 21.94 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 141.69 करोड़ हो गया है. अक्कीनेनी नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सत्यराज, सौबिन शाहिर और आमिर खान जैसे कलाकारों से सजी एक्शन ड्रामा को देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है.
वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 के पहले दो दिन शानदार रहे, लेकिन तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भारी गिरावट देखी गई, सभी भाषाओं में भारत में केवल 17.31 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 126.66 करोड़ हो गया. हालांकि ये आंकड़े सुबह के हैं और शाम तक इसमें बदलाव आएंगे. वाईआरएफ़ की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म, वॉर 2 में कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी हैं और बॉबी देओल भी एक छोटी सी भूमिका में हैं. इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी दो दिन की कमाई पहले ही अपनी पिछली फिल्म वॉर से ज्यादा हो गई है.
यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










