Coolie Box Office Records: रजनीकांत की 'कुली' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Sep 2025 4:39 PM
कुली बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. फोटो- इंस्टाग्राम Image Source: Instagram
Coolie Box Office Records: रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने सिर्फ दो हफ्तों में 510 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई कर ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. ऐसे में आइए जानते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है. रिलीज के पहले ही दिन से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिल्म अभी भी मजबूती से सिनेमाघरों में बनी हुई है. सबसे खास बात यह है कि महज दो हफ्तों के अंदर ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे बड़ी हिट ‘वॉर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.
ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ा
सैनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 333.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 510 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (471 करोड़) के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया है.
कुली डे वाइज कलेक्शन
Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 12: 2.52 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 13: 3.66 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 14: 4.85 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 15: 2.4 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 16: 1.7 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 17: 2.8 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 18: 3.1 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 19: 1.1 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 20: 1.3 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 21: 0.42 करोड़
Coolie Box Office Total Collection: 281.87 करोड़
यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection Day 21: लाखों पर सिमटी ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, कमाई जान पटक लेंगे सिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










