Coolie: इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनी रजनीकांत की कुली, जानें क्यों है मस्ट वॉच
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2025 7:42 AM
वर्ल्डवाइड रजनीकांत की ‘कुली’ पर लगा ब्रेक, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने थियेटर्स में एक बार फिर आंधी ला दी. उनकी फिल्म कुली 14 जनवरी को रिलीज हुई. जिसे जनता ने पहले ही दिन ब्लॉकबस्टर बना दिया. इसने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं कि ये मूवी क्यों मस्ट वॉच है और इतनी तगड़ी कमाई क्यों कर रही है.
Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर और लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित, ‘कुली’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनर बन गई. पहले दिन मूवी ने 65 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ब्लॉकबस्टर बन गई. आइये जानते हैं रजनीकांत की मूवी इस वीकेंड क्यों देखनी चाहिए.
रजनीकांत का विंटेज अंदाज आया वापस
‘कुली‘ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रजनीकांत अपने पुराने अंदाज में फिर से फैंस संग रूबरू हुए. उनकी सिगरेट उछाल, तीखी चाल, स्वैग और अलग स्टाइल में डायलॉग डिलीवरी मूवी को खास बनाता है और 80-90 के दशक के रजनी की याद आती है. एक्टर नए फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी कर रहे हैं.
लोकेश कनगराज ने कहानी को सरप्राइज से भर दिया है
निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी फिल्मों में सरप्राइज एलिमेंट्स डालने में माहिर हैं, जो दर्शकों को हर एक फ्रेम में हैरान कर देता है. कुली सिर्फ एक एंटरटेनर फिल्म नहीं है, बल्कि एक विजुअल ट्रीट भी है. आईमैक्स तकनीक का इस्तेमाल करके फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट करने के साथ, दर्शक हाई ओक्टेन सीन्स देख सकते हैं. चाहे जबरदस्त एक्शन हो, बड़े-बड़े फ्रेम हों, या सेट पीस हों, यह फिल्म हर लिहाज से बड़े पर्दे के लिए डिजाइन की गई है.
स्टारस्टडेड फिल्म
रजनीकांत के साथ, इस फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेंद्र भी हैं. ये मल्टी टैलेंटेड सितारे अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रहे हैं. जिसमें नागा विलेन लुक में चमक रहे हैं. वहीं आमिर का कैमियो भी हैरान करने वाला है.
अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत पर्दे पर धूम मचा रहा है
संगीत जगत के दिग्गज अनिरुद्ध रविचंदर ने रजनी-लोकेश की जोड़ी के लिए संगीत तैयार किया है. पहले रिलीज हुए गाने फैंस के बीच हिट रहे हैं. ऐसे में बीजीएम फिल्म की सबसे बड़ी ताकत होने की उम्मीद है. जब अनिरुद्ध का संगीत एक्शन सीन्स में जुड़ता है, तो दर्शकों को दोहरा रोमांच मिलता है.
रजनीकांत के सिनेमा में 50 वर्षों का जश्न
कुली सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा में रजनीकांत के 50 शानदार वर्षों का जश्न भी है. एक बस कंडक्टर से लेकर सिनेमा के भगवान तक, थलाइवर का सफर किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है. ऐसे में फैंस भारी संख्या में थियेटर्स में जा रहे हैं और मूवी ब्लॉबकस्टर हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










