Chhaava Cast Fees: 'छावा' में विक्की- रश्मिका में से किसे मिली ज्यादा फीस? विलेन अक्षय खन्ना की फीस जान उड़ेंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2025 10:55 AM

विज्ञापन

Chhaava OTT Release

Chhaava Cast Fees: 'छावा' के लिए विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना को कितनी फीस मिली, आपको बताते हैं. फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी का प्रदर्शन शानदार है.

विज्ञापन

Chhaava Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म छावा ने 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग 31 करोड़ करोड़ रुपये दर्ज की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और इसका फिल्म का फायदा भी मिल रहा. मूवी को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है और इसने अबतक 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म के स्टारकास्ट को कितनी फीस मिली.

विक्की कौशल ने ली इतनी फीस

छावा में विक्की कौशल संभाजी महाराज की भूमिका में दिखे हैं. इस किरदार में फिट बैठने के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, ” मेरा वजन 80 किलो से बढ़कर 105 किलो हो गया.” कोइमोई के अनुसार, फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये की फीस ली है. हालांकि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए उन्होंने 12 करोड़ की मोटी रकम बतौर फीस ली थी.

रश्मिका मंदाना- अक्षय खन्ना को मिले कितने करोड़?

छावा में रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है. रिपोर्ट की मानें तो विक्की की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनने के लिए रश्मिका ने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, मूवी में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब बनने के लिए 2.5 करोड़ रुपये लिए है. फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है. जबकि आशुतोष राणा को 80 लाख रुपये और दिव्या दत्ता को 45 लाख रुपये मिले हैं. आशुतोष फिल्म में हंबीरराव मोहिते के किरदार में दिखे हैं, जबकि दिव्या ने राजमाता सोयराबाई भोसले का रोल निभाया है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्सन

  • छावा पहले दिन – 31 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरे दिन – 37 करोड़ रुपये
  • छावा तीसरा दिन – 48.5 करोड़ रुपये

छावा का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन –  116.5 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 3: तीन दिन में हिट हुई विक्की कौशल की छावा, पार कर लिया 70 करोड़ का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola