Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में 'छावा' का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं...

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2025 8:08 AM

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 5

Chhaava Review: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं. सोसल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म को कितने स्टार दिए, यहां जानें.

विज्ञापन

Chhaava Review: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ आज यानी 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर जब से आया था, तब से ही फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित थे. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित विक्की की फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का रोल निभाया है. अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाया है . फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. इस बीच ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू किया है.

तरण आदर्श ने छावा को दिए इतने स्टार

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म छावा का रिव्यू करते हुए लिखा, “वन वर्ड रिव्यू- शानदार. रेटिंग- साढ़े 4. उन्होंने लिखा, छावा एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं, जुनून, देशभक्ति और एक्शन को बेहतरीन तरीके से जोड़ती है. विक्की कौशल ने जबरदस्त अभिनय किया है और यह साबित कर दिया कि वे अपने दौर के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. लक्ष्मण उटेकर ने बतौर निर्देशक शानदार काम किया है. विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में दमदार और अवॉर्ड जीतने लायक परफॉर्मेंस दी है. उनकी ताकतवर मौजूदगी, जबरदस्त इंटेंसिटी, जोशीले डायलॉग्स और भावनात्मक दृश्यों ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई तक पहुंचा दिया है.अक्षय खन्ना के साथ उनके टकराव वाले सीन बेहद प्रभावशाली हैं, जबकि एक्शन सीक्वेंस लाजवाब हैं.

तरण आर्दश ने की रश्मिका मंदाना की तारीफ

तरण आर्दश ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए लिखा, रश्मिका ने भी शानदार अभिनय किया है. उन्होंने अपने किरदार में गहराई, गरिमा और भावनात्मक मजबूती लाई है. यह उनके अब तक के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेस में से एक है.’छावा’ एक शानदार फिल्म है – यह इतिहास को न्याय देती है, अपनी कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है और गर्व की भावना से भर देती है. इसे मिस मत करिए!” उन्होंने म्यूजिक के बारे में लिखा, ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म की कहानी के साथ अच्छी तरह मेल खाता है, लेकिन काश इसमें एक ऐसा गाना होता जो लंबे समय तक याद रहता. हालांकि, बैकग्राउंड म्यूजिक अहम मौकों पर रोंगटे खड़े कर देता है, खासकर फिल्म के दूसरे हिस्से में

यह भी पढ़ें- Chhaava 2025: संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की ने बढ़ाया 25 किलो वजन, कहा खाना खा-खाकर थक गए थे..

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola