Ramgarh: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 18 May 2026 9:01 PM

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते छावनी परिषद के कर्मी

Ramgarh: शहर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे कब्जा करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: छावनी परिषद रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. अभियान सुभाष चौक एवं टैक्सी स्टैंड के आसपास चलाया गया. कार्रवाई से पूर्व वाहन के माध्यम से लोगों को सूचित किया गया था कि सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों एवं रखे गए सामानों को हटा लिया जाए. इसके बावजूद सामान नहीं हटाने पर छावनी परिषद की टीम ने कई दुकानों का सामान जब्त किया. वहीं कुछ दुकानदारों को दुकान पीछे करने का निर्देश दिया गया.

अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई : एसएन राव

छावनी परिषद कर्मी एसएन राव ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है और दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक और अवसर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान रामगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, न कि किसी दुकानदार को नुकसान पहुंचाने के लिए. उन्होंने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से समय रहते अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें…

छह महीने बाद अपने परिवार से मिला मूक-बधिर बालक, प्रशासन के प्रयास से हुआ संभव

मिशन प्रहरी के तहत पतरातू पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola