Chhaava Box Office Report: सिर्फ 2 हफ्तों में छावा ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Feb 2025 1:41 PM
Chhaava Box Office Report
Chhaava Box Office Report: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने दो हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म अब 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है. अब तक इसने कितनी कमाई कर ली, इसकी जानकारी आपको देते हैं.
Chhaava Box Office Collection Day 15: विक्की कौशल की फिल्म छावा एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के लाइफ पर बेस्ड है, जिसमें विक्की ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब और रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार प्ले किया है. ये फिल्म साल 2025 की हिट फिल्म बन गई है और जमकर कमाई कर रही है. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है और इसने अबतक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया, यहां जानें.
15वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की
फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अबतक इसकी कमाई 400.89 करोड़ रुपये हो गई है. इस हफ्ते भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि सोहम शाह की फिल्म क्रेजी आज यानी 28 फरवरी को रिलीज हो गई है. फिलहाल क्रेजी को लेकर वैसा क्रेज नहीं है, जैसा छावा को लेकर देखने मिला था. ऐसे में छावा के सामने क्रेजी का टिक पाना मुश्किल होगा. आने वाले वीक में मूवी अपना दबदबा सिनेमाघरों में बनाए रखने में सफल रहेगी. सैकल्निक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन मूवी ने अब तक 1.39 करोड़ रुपये कमाए है. हालांकि ये अर्ली ट्रेंड है और इसमें फेरबदल हो सकता है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर
जानें छावा की टोटल कमाई
- छावा डे 1: 31 करोड़ रुपये
- छावा डे 2: 37 करोड़ रुपये
- छावा डे 3: 48.5 करोड़ रुपये
- छावा डे 4: 24 करोड़ रुपये
- छावा डे 5: 25.25 करोड़ रुपये
- छावा डे 6: 32 करोड़ रुपये
- छावा डे 7: 21.5 करोड़ रुपये
- छावा डे 8: 23.5 करोड़ रुपये
- छावा डे 9: 44 करोड़ रुपये
- छावा डे 10: 40 करोड़ रुपये
- छावा डे 11: 18 करोड़ रुपये
- छावा डे 12: 18.5 करोड़ रुपये
- छावा डे 13: 23 करोड़ रुपये
- छावा डे 14: 13.25 करोड़ रुपये
- छावा डे 15: 1.39 करोड़ रुपये
छावा की नेट कलेक्शन- 400.89 करोड़ रुपये
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










