Bunty Aur Babli को ऋतिक रोशन ने क्यों किया था रिजेक्ट? सालों बाद डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :28 May 2025 2:03 PM
विज्ञापन
Hrithik Roshan rejected Bunty aur Babli

Hrithik Roshan rejected Bunty aur Babli

Bunty Aur Babli: रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर साल 2005 की फिल्म 'बंटी और बबली' के लिए मेकर्स पहले अभिषेक बच्चन की जगह ऋतिक रोशन को कास्ट करने वाले थे. हालांकि, ऋतिक ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. अब डायरेक्टर शाद अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को ठुकराने के पीछे एक्टर की असल वजह क्या थी.

विज्ञापन

Bunty Aur Babli: रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ ने दर्शकों के दिलों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर कमाल कर दिया था. इस सुपरहिट फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक ने फैंस को सीटियां और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया था. वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री को भी लोगों का खूब प्यार मिला. लेकिन बहुत कम को पता होगा कि फिल्म के लिए अभिषेक की जगह मेकर्स की पहली पसंद ऋतिक रोशन थे. हालांकि, ऋतिक ने किसी वजह से फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, जिसपर अब सालों बाद फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है.

डायरेक्टर शाद अली का खुलासा

बंटी और बबली के डायरेक्टर शाद अली ने बॉलीवुड हंगामा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अभिषेक नहीं, फिल्म के लिए पहली पसंद ऋतिक रोशन थे. यहां तक की उनके पिता राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई थी और वह चाहते थे कि ऋतिक यह फिल्म जरूर करें. हालांकि, छोटे शहर के रोल में सहज न होने की वजह से ऋतिक रोशन ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. उन्होंने कहा, ‘ऋतिक उस समय एक छोटे शहर के रोल में जाने में सहज नहीं थे. हालांकि उन्होंने सुपर 30 में शानदार काम किया था.’

डायरेक्टर ने आगे बताया कि ऋतिक रोशन का ही आइडिया था कि बंटी और बबली को फिल्म के लास्ट सीन में दोबारा से ठगी करनी चाहिए. इसे शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि वह ‘सुपरमैन’ के जैसे हैं. इसलिए यदि वह अपनी रियल लाइफ में वापसी करते हैं तो यह ठीक नहीं होगा और उनके लिए ठगी की दुनिया में वापस लौटना जरूरी था.

फिल्म के गाने हुए पॉपुलर

बंटी और बबली का सबसे पॉपुलर ऐश्वर्या राय का आइटम सॉन्ग ‘कजरा रे’ था, जिसपर आज भी दर्शक खूब थिरकते हैं. गाने में बच्चन फैमिली की झलक दिखी थी, जिनमें अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन थे. मालूम हो कि ‘बंटी और बबली’ का दूसरा भाग भी रिलीज हो चुका है. सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ इस बार सैफ अली खान ने जोड़ी जमाई थी. इन दोनों के अलावा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ लीड रोल में थे.

यह भी पढ़े: Spirit Movie से बाहर होने पर पहली बार दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा सच्चा होना…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola