Box Office Report: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के तूफान में उड़ी ‘सैयारा’ की नाव, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 10:17 AM
Box Office Report
Box Office Report: इस स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को कुली और वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया और जमकर कमाई की. दोनों की आंधी में अहान पांडे की फिल्म सैयारा की नाव डूब गई. चलिए सबके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में 14 अगस्त को क्लैश हुई. वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर हैं और कुली में रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन ने काम किया हैं. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2 और लोकेश कनगराज की थ्रिलर फिल्म कुली को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. दोनों फिल्मों ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की. इस बीच सैयारा भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. आइए आपको बताते हैं कि वॉर 2 और कुली के धमाकेदार शुरुआत के बाद सैयारा ने कितनी कमाई कर ली.
कुली के पहले दिन की कमाई
कुली में रजनीकांत के अलावा सत्यराज, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन भी हैं. आमिर खान का कैमियो फिल्म की यूएसपी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. थलाइवा की कुली 151 फिल्म है और एक्टर ने सिनेमा में 50 साल पूरे कर लिए हैं. उनके सिनेमा के 50 साल के सफर के खास मौके पर कुली को रिलीज किया गया.
वॉर का कलेक्शन
ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने दमदार ओपनिंग दर्ज की. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 52.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म ने इस साल रिलीज हुई 10 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को तोड़ दिया. साथ ही 25 मूवीज के लाइफटामइ कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया.
सैयारा की बत्ती गुल
वॉर 2 और कुली के रिलीज होते ही सैयारा का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो गया. फिल्म ने पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी. मूवी ने जबरदस्त कमाई करते हुए अभी तक 322.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि अब वॉर और कुली के रिलीज होने से सैयारा का क्रेज घट गया है. अब मूवी की कमाई करोड़ों से घटकर लाखों में आ गई है.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










