Box Office Report: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की आंधी में डगमगाई ‘सैयारा’ की कमाई, कलेक्शन देख दंग रह जाएंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Aug 2025 2:33 PM

विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली आमने-सामने आईं. अयान मुखर्जी और लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इन फिल्मों का बजट लगभग 400 करोड़ बताया गया है. दुनियाभर में रिलीज हुई दोनों मूवीज ने तहलका मचा दिया. इनके बीच सैयारा भी टिकट खिड़की पर डटी हुई है.

विज्ञापन

Box Office Report: 14 अगस्त को वॉर और कुली एक-दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराई. रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 को लेकर टिकट विंडो पर दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी और लोकेश कनगराज की मूवी का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दोनों फिल्में देश सहित दुनियाभर में रिलीज हुई और छा गई. कुली और वॉर 2 के बीच में एक और फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और वह सैयारा है. चलिए तीनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको बताते हैं.

सैयारा का गेम ओवर

‘सैयारा‘ को सिनेमाघरों में एक महीने हो चुके हैं और फिल्म की कमाई की रफ्तार कम हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 30वें दिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने 0.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसकी टोटल कमाई 323.87 करोड़ रुपये हो गई है. सैयारा हालिया रिलीज हुई फिल्म कुली और वॉर 2 के सामने फुस्स हो गई है. हालांकि आने वाले दिनों में सैयारा की कमाई में और ज्यादा गिरावट आ जाएगी.

कुली ने बटोरे इतने करोड़ रुपये

रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर स्टारर फिल्म कुली ने तो बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाई है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 65 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 9.91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अबतक 168.26 करोड़ रुपये हो गई है. मूवी में आमिर खान ने भी काम किया हैं.

वॉर 2 के हिस्से आए इतने करोड़

अयान मुखर्जी की फिल्म कुली ने चार दिन में अबतक 151.58 करोड़ का कलेक्शन किया. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 8.98 करोड़ का बिजनेस किया है. मूवी में पहली बार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी है. जबकि जूनियर एनटीआर और ऋतिक का साथ में देख फैंस काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola