Box Office Report: 19वें दिन बाद बुझे ‘सिकंदर’ के सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए कदम, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Sikandar box office collection day 19

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया है. फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और ये रेंग-रेंगकर अब बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. फिल्म ने 19वें दिन कितनी कमाई की, ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन

Sikandar: इस साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो, ये परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फु्स्स हो गी. मूवी में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छे नंबर्स के साथ अपना खाता खोला, लेकिन फिर इसकी कमाई धम्म से नीचे गिर गई. फिल्म को लेकर टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी. अब जाट के बाद सिकंदर का सामना अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 से होने वाली है. चलिए इस बीच आपको सिकंदर के 19वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सिकंदर के 19वें दिन का कलेक्शन जान उड़ा जाएंगे होश

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर ने तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन 150 करोड़ तक ये नहीं पहुंच पाएगी. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है और अबतक इसने सिर्फ 109.78 करोड़ रुपये कमाए हैं. sacnilk के अनुसार फिल्म ने 19वें सिर्फ  0.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. मूवी ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवें दिन 6 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और 7वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

जानें सिकंदर ने कितने करोड़ का बिजनेस किया

  • Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
  • Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.15 करोड़

सिकंदर की नेट कलेक्शन- 109.9 करोड़

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola