Jaat Box Office Collection: 'जाट' की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

Jaat Box Office Collection Day 71
Jaat Box Offce Collection: सनी देओल की जाट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. भले ही फिल्म की कमाई उतनी शानदार नहीं है, लेकिन फिर भी फिल्म ने कई कलेक्शन को तोड़ दिया है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Jaat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की जाट ने पूरे देश में 10 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक दी. फिल्म का कलेक्शन कोई हैरान करने वाला नहीं है, लेकिन लगातार ये चर्चा में है. फिल्म ने अभी तक कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. साउथ स्टाइल में फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिल रहा है. सनी अपने पुराने अंदाज में फिल्मों में बदमाशों को धोते दिखे. जब वह स्क्रीन पर आए तो उनके चाहने वाले सीटियां और तालियां बजने से खुद को रोक नहीं पाए. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. अबतक मूवी ने किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े आपको बताते हैं.
सनी देओल की जाट ने बनाए ये सारे रिकॉर्ड
- सनी देओल की नई फिल्म जाट ने रिलीज के पहले ही दिन 9.62 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और साल 2025 की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों में छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के बाद चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है.
- कमाई के मामले में जाट ने 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ते हुए चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है. छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स को छोड़ दें तो बाकी सभी फिल्मों से यह आगे निकल चुकी है.
- इस फिल्म ने सनी की सुपरहिट क्लासिक बॉर्डर के कुल कलेक्शन (39.46 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है.
- इस साल की जिन 10 फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनमें आजाद, लवयापा, इमरजेंसी, क्रेजी, बैडएस रविकुमार, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह और मेरे हस्बैंड की बीवी जैसे मूवीज शामिल हैं.
जाट ने सनी देओल को दिलाई ये उपलब्धि
सनी देओल की साल 2001 में रिलीज हुई गदर 1 ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 76.88 करोड़ रुपये की कमाई की. फिर साल 2023 में गदर 2 रिलीज हुई, जिसने 525.45 करोड़ रुपये कमाई की थी. साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म यमला पगला दीवाना ने 55.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये तीन मूवीज एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करनी वाली फिल्में बनी. अब जाट ने यमला पगला दीवाना के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. साथ ही एक्टर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई फिल्में बन गई.
सनी देओल ने अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए
साल 2001 से लेकर 2025 तक, जाट को छोड़ दें तो सनी देओल की कुल 35 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से सिर्फ गदर और गदर 2 को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को जाट ने पीछे छोड़ दिया है. यानी सनी पाजी ने अपनी ही 33 पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाला है. अगर इन 33 फिल्मों के रिकॉर्ड को जोड़ें और 2025 में रिलीज हुई 10 अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड को भी मिलाएं, तो जाट ने अब तक कुल 46 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और वो भी सिर्फ 7 दिनों के अंदर.
यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










